Fabulous Lives of Bollywood Wives: पर्दे के पीछे ये है महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा ख़ान की असल ज़िंदगी
Fabulous Lives of Bollywood Wives नेटफ्लिक्स का अपकमिंग रिएलिटी शो Fabulous Lives of Bollywood Wives इस वक्त काफी चर्चा में है। इस शो में बॉलीवुड स्टार्स की फेमस वाइव्स की ज़िंदगी की झलक दिखायी जाएगी। शो ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स का अपकमिंग रिएलिटी शो Fabulous Lives of Bollywood Wives इस वक्त काफी चर्चा में है। इस शो में बॉलीवुड स्टार्स की फेमस वाइव्स की ज़िंदगी की झलक दिखायी जाएगी। शो का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहेल ख़ान की बेटर हाफ़ सीमा ख़ान, चंकी पांडेय की पत्नी भावना पांडेय और समीर सोनी की पत्नी और एक्ट्रेस नीलम कोठारी नज़र आएंगी। शो में इन चारों की ज़िंदगी की एक झलक दिखाई जाएगी की स्टार्स की वाइफ्स कैसी ज़िंदगी जीती हैं। लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं चारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।
Maheep Kapoor : महीप कपूर, संजय कपूर की पत्नी हैं। यानी अनिल कपूर और बोनी कपूर की भाभी हैं। महीप बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर की चाची हैं। महीप और संजय की शादी 20 साल पहले हुई थी। महीप और संजय के दो बच्चे हैं, शनाया और जहान। महीप 1994 में एक शॉर्ट फिल्म ‘निगोड़ी कैसी जवानी’ में नज़र आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
Neelam Kothari Soni : नीलम कोठारी सोनी ने 1984 में फिल्म ‘जवानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आईं जैसे हत्या, इल्ज़ाम, सिंदूर, कुछ-कुछ होता है। समीर सोनी के साथ नीलम ने दूसरी शादी है। दोनों की शादी को 9 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसे उन्होंने गोद लिया था जिसका नाम है ‘अहाना’।
View this post on Instagram
Seema Khan: सीमा ख़ान, बॉलीवुड एक्टर सोहेल ख़ान की पत्नी हैं यानी सीमा, सलमान ख़ान और अरबाज़ ख़ान की भाभी हैं। सीमा एक फैशन डिज़ाइनर हैं। सीमा और सोहेल के दो बेटे हैं निर्वाण और योहान। सीमा और सोहल ने March 27, 1998 को शादी की थी। ये दिन सोहेल के लिए एक और वजह से भी ख़ास था क्योंकि इस दिन उनकी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज़ हुई थी।
Bhavana Pandey: भावना पांडे फेमस बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की पत्नी हैं। दोनों ने सन् 1998 में शादी की थी, दोनों की शीदी को 22 साल हो चुके हैं। भावना और चंकी की दो बेटियां हैं जिनके नाम हैं अनन्या पांडे और Rysa Pandey। अनन्या ख़ुद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। भावना एक फैशन डिज़ाइनर हैं इसके अलावा मुंबई में उनका और चंकी पांडे का एक फूड रेस्टोरेंट भी है।