बड़े पर्दे पर दिखेगी लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी, BreakPoint में दिखेगा ब्रोमांस से ब्रेकअप तक का सफर

अब इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स के इस ब्रोमांस से लेकर ब्रेकअप तक की कहानी जल्द ही पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मशहूर फिल्म मेकर अश्विनी अय्यर और उनके पति नितेश तिवार ने मिलकर इस फिल्म का निर्देशन किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:26 AM (IST)
बड़े पर्दे पर दिखेगी लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी, BreakPoint में दिखेगा ब्रोमांस से ब्रेकअप तक का सफर
ब्रेकपॉइंट, लिएंडर पेस और महेश भूपति, फोटो साभार: Instagram/Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर टेनिस प्लेयरर्स लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी के बारे में तो सभी जानते हैं। एक समय पर दोनों के ब्रेमांस के खूब चर्चे हुआ करते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि इनका ब्रेकअप हो गया। अब इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स के इस ब्रोमांस से लेकर ब्रेकअप तक की कहानी जल्द ही पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मशहूर फिल्म मेकर अश्विनी अय्यर और उनके पति नितेश तिवार ने मिलकर इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्देशन किया है।

'ब्रेकपॉइंट' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर प्रीमियर होने वाली है। इस सीरीज में लिएंडर पेस और महेश भूपति की उपलब्धियों के साथ ही साथ उनका सफर भी दिखाया जाएगा। ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होगी जिसमें इन दोनों को एक मशहूर और सफल युगल टीम के रूप में दिखाया जाने वाला है। खासकर इस सीरीज में इन दोनों की जोड़ी में आया ब्रेकपॉइंट दिखाया जाएगा। इस बारे में कई बातें सामने आईं लेकिन असल वजह दोनों के ब्रेकपॉइंट की किसी को नहीं पता। यही इस डॉक्यूमेंट्री का आकर्षण का केंद्र रहने वाली है।

 

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

लिएंडर पेस और महेश भूपति की टेनिस डबल जोड़ी एक समय में भारत का गौरव थी। इन दोनों के ब्रोमेंस के चर्चे दुनियाभर में प्रचलित थे। पेस और भूपति भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी में से एक हैं। इन दोनों ने कई युवा ओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया है। लिएंडर और महेश साल 1999 में फोर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। ऐसा कारनामा साल 1952 के बाद पहली बार इन दोनों ने ही कर दिखाया था। लेकिन फिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो ये मशहूर जोड़ी अलग हो गई। ZEE5 पर जल्द आने वाली इस सीरीज 'ब्रेकपॉइंट' में इन सभी का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी