Bipasha Basu On Mx Player: बिपाशा बसु अपने पति करण ग्रोवर के साथ डिजिटल स्क्रीन पर आएंगी नज़र, देखें ट्रेलर

Bipasha Basu On Mx Player एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक साथ नज़र आने वाले हैं। इसका ट्रेलर आप देख सकते हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:23 PM (IST)
Bipasha Basu On Mx Player: बिपाशा बसु अपने पति करण ग्रोवर के साथ डिजिटल स्क्रीन पर आएंगी नज़र,  देखें ट्रेलर
Bipasha Basu On Mx Player: बिपाशा बसु अपने पति करण ग्रोवर के साथ डिजिटल स्क्रीन पर आएंगी नज़र, देखें ट्रेलर

नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu On Mx Player: इस वक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का दौर चल रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स ओटीटी का रुख़ कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बिपाशा बसु का। बिपाशा बसु भी अपने पति के करण सिंह ग्रोवर के साथ एमएक्स प्लेयर के शो डेंजर्स में नज़र आने वाली हैं। इस वेब शो का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर में क्या है? 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिपाशा बसु एक पुलिस ऑफ़िसर हैं। उन्हें एक किडनैपिंग की जांच करनी है। किडनैपिंग करण की ऑन स्क्रीन पत्नी का हुआ है। हालांकि, बिपाशा और करण में पहले संबंध रह चुके हैं। वहीं, मामला काफी गहरा होता जा रहा है। कई लोगों को करण पर भी शक है, क्योंकि उसकी अपनी बीबी से झगड़ा होता रहता है। हालांकि, बिपाशा को ऐसा नहीं लगता है। लेकिन वह इस बारे में भी सोचती है कि कहीं ये पुराने संबंध की वज़ह से हो रहा है। इस केस वज़ह से एक बार वे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। आपको बता दें कि यह वेब शो और ट्रेलर 18+ है।

आपको बता दें कि बिपाशा और करण साल 2015 में पहली बार एक हॉरर फ़िल्म में एक साथ नज़र आए थे। इस फ़िल्म में बिपाशा ने जुड़वा बहन का किरदार निभाया था। इसके एक साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों आदत में भी एक साथ ऑन स्क्रीन नज़र आए। ऐसे में अब डेंजर्स के साथ दोनों की वापसी फैंस के लिए काफी उत्साहित करने वाला हो सकता है। 

इसे भी पढ़िए- Mx Player Upcoming Web Series: ट्रेलर से पहले ही आया बॉबी देओल की वेब सीरीज़ का डिस्क्लेमर, जानें क्या लिखा

स्टार कास्ट एंड रिलीज़ डेट

बिपाशा स्टारर यह वेब शो 14 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है। इसकी टक्कर सीधे नेटफ्लिक्स की गुंजन सक्सेना से हैं, जो 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। वहीं, अगर डेंजर्स की कास्ट की बात करें, तो इसमें बिपाशा और करण के अलावा सुयष राय, सोनाली राउत और नितीन अरोड़ा जैसे एक्टर्स मौजूद हैं। इस सीरिज़ को विक्रम भट्ट ने बनाया है और इसे भूषण पटेल ने निर्देशित किया है। 

chat bot
आपका साथी