Bigg Boss OTT के घर में मां को देख फूट फूटकर रोईं शमिता शेट्टी, जीजू राज कुंद्र को लेकर पूछा ये सवाल, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में घर के कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनके मिलने बिग बॉस हाउस में पहुंचे थे। इसी क्रम में शो की च​र्चित कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी से मिलने उनकी मां सुनंदा शेट्टी घर में पहुंची। इस दौरान मां को देख शमिता काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:13 AM (IST)
Bigg Boss OTT के घर में मां को देख फूट फूटकर रोईं शमिता शेट्टी, जीजू राज कुंद्र को लेकर पूछा ये सवाल, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
Photo Credit : shamitafc Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी' इनदिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही इस शो का फिनाले भी होने वाला है। इसके बाद टीवी पर 'बिग बॉस 15' को शुरू किया जाएगा। फिलहाल दर्शका करण जौहर होस्टेड 'बिग बॉस ओटीटी' को एंजॉय कर रहे हैं। घर में हमेशा की तरह ही कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा, प्यार और दुश्मिनी देखने को मिल रही है। हाल ही में घर के कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनके मिलने 'बिग बॉस हाउस' में पहुंचे थे। इसी क्रम में शो की च​र्चित कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी से मिलने उनकी मां सुनंदा शेट्टी घर में पहुंची। इस दौरान मां को देख शमिता काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। बेटी को रोता देख शमिता की मां के भी आंसू छलक पड़े। इस दौरान शमिता मां से अपने जीजा राज कुंद्रा के बारे में पूछती दिखीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shamita Shetty FC (@shamitafc)

शमि​ता शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के इस वीडियो को एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं। जैसे ही सुनंदा घर में एंट्री करती हैं शमिता उन्हें देखकर चौंका जाती हैं और खुशी से उछल पड़ती हैं। मां के देखकर शमिता काफी इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। शमिता को रोते देख उनकी मां उनको चुप कराती हैं। इस दौरान उनकी मां की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि शमिता सबसे पहले अपनी मां से बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी और फिर जीजू राज कुंद्रा के बारे में पूछती हैं। शमिता कहती हैं, ​शिल्पा और जीजू कैसे हैं। इस पर उनकी मां जवाब देती हैं। सब ठीक हैं। बाहर की दुनिया में सब अच्छा है।

वहीं सुनंदा बेटी शमिता को बताती हैं कि शिल्पा उन्हें काफी मिस करती हैं। फिलहाल शिल्पा अपनी लाइफ में बिजी हैं। इस दौरान शमिता की मां ने कंटेस्टेंट राकेश बापट की तारीफ भी की। उन्होंने राकेश को जेंटलमैन बताया। शो में राकेश और शमिता की नजदीकियां साफ तौर पर देखी जा रही हैं। वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ देखना काफी पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी