हर्षवर्धन कपूर की सीरीज़ Ray आने पर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर ने दी बधाई, लिखी ये बात

स्पॉटलाइट में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं। हर्षवर्धन की यह पहली वेब सीरीज़ है। इससे पहले नेटफ्लिक्स पर ही आयी फ़िल्म एके वर्सेज़ एक में उन्होंने कैमियो किया था। इस फ़िल्म में उनके पिता अनिल कपूर और अनुराग कश्यप लीड रोल में थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 08:37 AM (IST)
हर्षवर्धन कपूर की सीरीज़ Ray आने पर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर ने दी बधाई, लिखी ये बात
Ray series released on netflix. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर एंथोलॉजी सीरीज़ Ray का पहला सीज़न रिलीज़ हो गया। यह सीरीज़ चार कहानियों का संकलन है, जिसमें से एक कहानी स्पॉटलाइट में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं। हर्षवर्धन की यह पहली वेब सीरीज़ है। इससे पहले नेटफ्लिक्स पर ही आयी फ़िल्म एके वर्सेज़ एक में उन्होंने कैमियो किया था। इस फ़िल्म में उनके पिता अनिल कपूर और अनुराग कश्यप लीड रोल में थे। फ़िल्म में अनिल ने अपना रियल कैरेक्टर ही निभाया था। 

अब हर्ष के ओटीटी डेब्यू पर उन्हें कज़िन जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर ने बधाई दी है। जाह्नवी ने लिखा- यह बहुत कूल दिखता है। वहीं, अर्जुन ने लिखा- छोटे भाई बहुत बधाई। तुम्हारी आवाज़ सुनी जाए। तुम जगमगाओ और सबसे ज़रूरी, जिस क्राफ्ट की तुम बातें करते हो, उसे पूरी विनम्रता सीखना जारी रखो।

सोनम कपूर ने हर्षर्धन की क्लिप शेयर करके लिखा- काबिल और होशियार मेरा छोटा भाई। अनिल कपूर ने भी वाडियो क्लिप शेयर की है। अनिल की पोस्ट पर कई दूसरे सेलेब्रिटीज़ ने हर्षवर्धन को बधाई दी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें, हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म मिर्ज़्या से 2016 में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद उनकी अगली फ़िल्म भावेश जोशी सुपरहीरो आयी। यह फ़िल्म भी असफल रही थी।

रे चार कहानियों की एंथोलॉजी है, जिन्हें अभिषेक चौबे, श्रीजीत मुखर्जी और वासन बाला ने निर्देशित किया है। केके मेनन अभिनीत कहानी का शीर्षक बहरूपिया, अली फ़ज़ल की कहानी का फॉरगेट मी नॉट और हर्षवर्धन की कहानी का टाइटल स्पॉटलाइट है। स्पॉटलाइट का निर्देशन वासन बाला ने किया है। इस कहानी में हर्षवर्धन फ़िल्म स्टार के किरदार में हैं। मनोज जिस कहानी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसका नाम 'हंगामा है क्यों बरपा' है। मनोज का किरदार एक ग़ज़ल गायक का है। हंगामा है क्यों बरपा का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है।

chat bot
आपका साथी