अनुराग कश्यप की 'चोक्ड' से टक्कर लेने आ रही है विनय पाठक स्टारर 'चिंटू का बर्थडे', जानें पूरी डिटेल

5 जून को ज़ी-5 और नेटफ्लिक्स की फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। अनुराग कश्यप के चोक्ड का सामना विनय पाठक स्टारर चिंटू का बर्थडे हो रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:52 AM (IST)
अनुराग कश्यप की 'चोक्ड' से टक्कर लेने आ रही है विनय पाठक स्टारर 'चिंटू का बर्थडे', जानें पूरी डिटेल
अनुराग कश्यप की 'चोक्ड' से टक्कर लेने आ रही है विनय पाठक स्टारर 'चिंटू का बर्थडे', जानें पूरी डिटेल

 नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजह से अभी तक सिनेमाघर खुले नहीं हैं। ख़ास बात है कि ऐसे में कई फ़िल्में डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का रुख़ कर रही हैं। अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिलता था कि ओटीटी पर दो फ़िल्में आमने सामने आ जाएं। लेकिन अब यहां भी ऐसा होने लगा है। 5 जून को ज़ी-5 और नेटफ्लिक्स की फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। अनुराग कश्यप के 'चोक्ड' का सामना विनय पाठक स्टारर 'चिंटू का बर्थडे' हो रहा है। 

'चिंटू का बर्थडे'- फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। फ़िल्म में एक चिंटू नाम के बच्चे कहानी दिखाई गई है। एक भारतीय परिवार है, जो इराक में रहता है। चिंटू इस परिवार को सबसे छोटा सदस्य है। उसे अपने पापा से वाद लिया हुआ है कि इस बार उसका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, उसके परिवार वाले इस दिन की तैयारी बड़ी ज़तन से कर रहे होते हैं। लेकिन चिंटू के बर्थडे के दिन कुछ अमेरिकी सैनिक उसके घर में घुस आते हैं। उसके बाद कहानी के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

फ़िल्म में विनय पाठक मुख्य भूमिका है, जो चिंटू के पापा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, चिंटू का किरदार राज छिबर निभा रहे हैं। इसके अलावा सीमा पाहवा और तिलोत्तमा शोम जैसे एक्ट्रेस भी अहम भूमिका में हैं। फ़िल्म को सत्यांशु सिंह और देवांशु कुमार ने मिलकर बनाया है। इससे पहले दोनों एक साथ तमाश बना चुके हैं। इसके लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह फ़िल्म ज़ी-5 पर रिलीज़ होगी।

चोक्ड- चोक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। इसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में एक महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसके पास काफी कैश रहता है। लेकिन नोटबंदी के बाद उसके सामने समस्या खड़ी हो जाती है। हालांकि, यह पैसा उसका नहीं होता है। यह उसे गलती से मिल जाता है। अब वह उसे छुपा भी नहीं पा रही है और कैश भी नहीं करा पा रही है। फ़िल्म में सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं। 

chat bot
आपका साथी