Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम दिव्या भटनागर वेंटिलेटर पर, पति ने किया देखभाल ना करने के आरोपों का खंडन

Divya Bhatnagar की मां ने उनके पति गगन पर देखभाल ना करने का आरोप लगाया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके गगन ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उनके बारे में बहुत सी ख़बरें चल रही हैं कि वो फ्रॉड हैं भाग गये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 08:37 PM (IST)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम दिव्या भटनागर वेंटिलेटर पर, पति ने किया देखभाल ना करने के आरोपों का खंडन
दिव्या भटनागर। अस्पताल के बेड पर दिव्या। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। यह रिश्ता क्या कहलाता है में हाउस मेड गुलाबो का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर को कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिव्या की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिव्या की मां ने उनके पति गगन पर उनकी देखभाल ना करने का आरोप लगाया था, जिसका गगन ने सोशल मीडिया के ज़रिए खंडन किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये इस वीडियो में गगन अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि वो दिव्या के पति हैं और उनके बारे में बहुत सी ख़बरें चल रही हैं कि वो फ्रॉड हैं, भाग गये हैं। गगन ने इन ख़बरों पर कहा- यह सब बेकार की बातें हैं, आप इन चीज़ों पर ना जाएं। मैं अपने काम से बाहर आया था। मैं प्रोडक्शन से हूं। हम लोगों को ट्रैवल करना पड़ता है। मैं नियमित रूप से दिव्या के टच में हूं। मेरी फैमिली उनके टच में है। जब दिव्या बीमार पड़ी तो उसका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था। मैं काम की वजह से बाहर था। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मैं चूंकि नेटवर्क एरिया में नहीं था, इसलिए बात नहीं हो पायी। वो मेरी मां के संपर्क में रही। मैं यहां साफ़ करना चाहूंगा कि कोरोना दिमागी तनाव से नहीं होता। यह पैनेडमिक है और दुनियाभर में लोग इसकी चपेट में हैं। इस वक़्त सबसे ज़रूरी बात दिव्या की सेहत और जीवन है। मेरे बारे में ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं, जैसे मैं कोई फ्रॉड हूं। मैं आर्थिक रूप से मदद नहीं कर रहा। मै भगोड़ा हूं, जो कि ग़लत है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by ☬ G A G A N ੴ (@whogabru)

बता दें, कि दिव्या की मां ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या को छह दिनों से बुखार था। उसे बेचैनी हो रही थी। मैं दिल्ली से मुंबई आयी और एक ऑक्सीमीटर लेकर आयी। मैंने उसका ऑक्सीजन लेवल चेक किया, जो 71 पर पहुंच गया था। अब वो वेंटिलेटर पर है। ऑक्सजीन लेवल 84 हो गया है, मगर स्थिति चिंताजनक है। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दिव्या की मां ने गगन के बारे में कहा कि वो फ्रॉड है। उसने उसे छोड़ दिया है। उसकी सेहत के बारे में पूछने नहीं आया। 

दिव्या तेरा यार हूं मैं शो में काम कर रही हैं, जो शशि-सुमीत का प्रोडक्शन है। दिव्या की मां ने बताया कि उनके बेटे ने प्रोडक्शन से संपर्क किया है, जिन्होंने दिव्या के इलाज में मदद कर रहे हैं। दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ दिव्या ने लिखा था- हाई, मेरी इंस्टाग्राम फैमिली। मेरे जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। मैं आप सभी से प्यार करती हूं। 

chat bot
आपका साथी