Karan Mehra की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

निशा रावल ने करण मेहरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके अकाउंट से 1 करोड़ रुपए निकाले हैंl गोरेगांव पुलिस स्टेशन अब मामले की जांच कर रहा हैl इसके पहले मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को 31 मई को गिरफ्तार किया थाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 05:36 PM (IST)
Karan Mehra की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
करण मेहरा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है।

नई दिल्ली, जेएनएनl यह रिश्ता क्या कहलाता है के अभिनेता करण मेहरा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने पत्नी निशा रावल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया हैl यह केस मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया हैl इस केस में मुंबई पुलिस ने करण मेहरा के परिवार के लोग अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा का भी नाम शामिल किया हैl

निशा रावल ने करण मेहरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके अकाउंट से 1 करोड़ रुपए निकाले हैंl गोरेगांव पुलिस स्टेशन अब मामले की जांच कर रहा हैl इसके पहले मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को 31 मई को गिरफ्तार किया थाl करण पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। करण मेहरा और निशा रावल की शादी 2012 को हुई हैl करण मेहरा नैतिक सिंघानिया की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए हैंl वह 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में अहम भूमिका निभाते हैं जो कि टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

डीसीपी विशाल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, 'करण मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में छानबीन चल रही है। यह रिश्ता क्या कहलाता है लोकप्रिय टेलीविजन शो हैl यह लंबे समय से टेलीविजन पर आ रहा हैl इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आती हैl इसके चलते यह अभी तक टिका हुआ हैl यह टीआरपी में भी काफी अच्छा हैl इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका हैl करण मेहरा की मुश्किलें अब केस दर्ज होने के बाद और बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

करण मेहरा टीवी कलाकार हैl उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई हैl करण मेहरा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैl उनपर आरोप लगने के बाद वह खबरों में भी आ गए हैl करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया हैl इसके बाद से करण मेहरा के फैन सदमे में हैl

chat bot
आपका साथी