Yeh Hai Chahtein: डॉक्टर और रॉकस्टार की प्रेम कहानी में सरगुन कौर और अबरार काज़ी, यह हैं मोहब्बतें को किया रिप्लेस

Yeh Hai Chahtein Replaces Yeh Hai Mohabbatein ये हैं चाहतें ये हैं मोहब्बतें का स्पिन ऑफ़ है। शो में प्रिशा दिव्यांका त्रिपाठी के किरदार की भतीजी है। उसके बेटे का नाम सारांश है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 03:43 PM (IST)
Yeh Hai Chahtein: डॉक्टर और रॉकस्टार की प्रेम कहानी में सरगुन कौर और अबरार काज़ी, यह हैं मोहब्बतें को किया रिप्लेस
Yeh Hai Chahtein: डॉक्टर और रॉकस्टार की प्रेम कहानी में सरगुन कौर और अबरार काज़ी, यह हैं मोहब्बतें को किया रिप्लेस

नई दिल्ली, जेएनएन। दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के शो 'यह हैं मोहब्बतें' का सफ़र पूरा हो गया है। अब इसकी जगह 'यह हैं चाहतें' ले रहा है, जिसमें अगली पीढ़ी की कहानी दिखायी जाएगी। शो में मुख्य भूमिकाओं में सरगुन कौर और अबरार काज़ी नज़र आएंगे। सरगुन प्रिशा नाम का किरदार निभा रही हैं, जबकि अबरार रॉकस्टार रूद्राक्ष खुराना की भूमिका में हैं। 'यह हैं चाहतें' में इन दोनों किरदारों की प्रेम कहानी दिखायी जाएगी।

शो में सरगुन का किरदार एक आज़ाद और मजबूत सिंगल मदर का है, जिसकी दुनिया उसके बेटे सारांश के इर्द-गिर्द ही घूमती है। प्रिशा गायनोकॉलॉजिस्ट है। वहीं रूद्राक्ष का किरदार एक जोशीले युवा का है, जो अपने भाई से बेहद प्यार करता है और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सरगुन कौर ने कहा- "मुझे लगता है कि किरदार को समझने के लिए इसको जीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। जब मैंने अपने शो की शूटिंग शुरू की थी तो मैंने महसूस किया कि एक गायनोकॉलोजिस्ट को रोल निभाने के लिए मुझे अपने जीवन में प्रोसिज़र, टर्म्स और उन तकनीकियों को समझना बेहद जरूरी है, जो गायनोकॉलोजिस्ट की ज़िंदगी में होते हैं। इसलिए, मैंने बहुत सारे वीडियो देखे। क्रिएटिव टीम ने मुझे पेश से जुड़ी बारीकियों को समझने में मदद की, ताकि मैं बेहतर तरीके से अपना रोल निभा सकूं, उनका अनुकरण कर सकूं।''

वहीं, अबरार ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहा हूं और मैं वास्तव में इसके बारे में उत्साहित हूं। मुझे अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करते रहना और हर बार कुछ नया करने की कोशिश करना पसंद है। मेरे पिछले शो में नकारात्मक (गुंडे) का किरदार निभाने के बाद एक रॉकस्टार का किरदार निभाना वाकई एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैं इस नई यात्रा के लिए तैयार हूं।” 

बता दें कि अबरार को आखिरी बार गठबंधन में देखा गया था। उन्हें अमेजन की स्पाई सीरीज़ 'द फैमिली मैन' में भी देखा गया था। यह हैं चाहतें, यह हैं मोहब्बतें का स्पिन ऑफ़ है। शो में प्रिशा, दिव्यांका त्रिपाठी के किरदार की भतीजी है। यह है चाहतें, 19 दिसंबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी