Ankita Lokhande के साथ जब दीवानों की तरह झूमे थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

सुशांत के जाने का ग़म अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिए छलक उठता है। उनके दोस्त और क़रीबी पहली बरसी पर उनकी यादें शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक याद जब सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने शेयर की तो फैंस भावुक हो गये।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:44 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:36 PM (IST)
Ankita Lokhande के साथ जब दीवानों की तरह झूमे थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल
Late Sushant Singh Rajput with Ankita Lokhane in an old pic.Photo- Midday, screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले साल 14 जून को हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत अपने लाखों-करोड़ों फैंस को रोता-बिलखता छोड़कर इस दुनिया से रुख़सत हो गये थे। सुशांत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। जिसने भी यह ख़बर सुनी सदमे में चला गया था।

फ़िल्म इंडस्ट्री हैरान थी। दोस्त परेशान और परिवार के दुख का तो कोई अंत ही नहीं था। एक साल बाद भी सुशांत के जाने का ग़म अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिए छलक उठता है। उनके दोस्त और क़रीबी पहली बरसी पर उनकी यादें शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक याद जब सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने शेयर की तो फैंस भावुक हो गये।

अंकिता पिछले कुछ वक़्त से सुशांत के वीडियोज़ लगातार पोस्ट कर रही हैं। अब उन्होंने लगभग 10 साल पुराना वीडियो शेयर किया है, जो 2011 की दिवाली का है। इस वीडियो में सुशांत, अंकिता के साथ मस्ती में झूम रहे हैं। उनकी ख़ुशी देखते ही बनती है। दोनों ने ब्लैक कलर की पारम्परिक पोशाकें पहनी हुई हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा- अब बस यही यादें बची हैं। तुम हमेशा याद रहोगे और तुम्हारी यादें हमें आनंदित करेंगी। दिवाली 2011।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता के इस वीडियो के देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और एक्टर के प्रति अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। कई फैंस ने अंकिता और सुशांत के लिए प्यार जताया है। कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर प्यार व्यक्त किया। बता दें, अंकिता के साथ सुशांत ने पवित्र रिश्ता शो किया था।

यह सुशांत का एक्टिंग डेब्यू था, जिसने उन्होंने घर-घर में लोकप्रिय कर दिया। इसी लोकप्रिता के परों पर सवार होकर सुशांत उड़ने के लिए बॉलीवुड पहुंचे। वो बुलंदियों को छूने ही वाले थे कि काल ने उन्हें छीन लिया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता ने एक जून को पवित्र रिश्ता के 12 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धारावाहिक की कुछ तस्वीरें थीं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लम्बा से नोट भी लिखा था। सुशांत ने हिंदी सिनेमा में काय पो चे से डेब्यू किया था। उनकी आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा है, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। बड़े पर्दे पर सुशांत छिछोरे के ज़रिए आख़िरी बार नज़र आये थे। 

chat bot
आपका साथी