Bigg Boss 13 Sunil Grover: छोटे पर्दे पर लौटी गुत्थी, आते ही सलमान से हुई गुत्थमगुत्थी, देखें वीडियो

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Gutthi Is Back गुत्थी का किरदार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में इंट्रोड्यूस किया गया था। कपिल शर्मा इस शो के होस्ट थे। शो में वैसे तो सुनील ने कपिल के ससुर खैराती लाल समेत कई किरदार निभाये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:42 PM (IST)
Bigg Boss 13 Sunil Grover: छोटे पर्दे पर लौटी गुत्थी, आते ही सलमान से हुई गुत्थमगुत्थी, देखें वीडियो
Bigg Boss 13 Sunil Grover: छोटे पर्दे पर लौटी गुत्थी, आते ही सलमान से हुई गुत्थमगुत्थी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। गुत्थी एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी मासूम शरारतों के साथ वापस आ रही है। इस बार गुत्थी का ठिकाना बिग बॉस 13 है, जहां वो शो के होस्ट सलमान ख़ान के साथ जमकर मस्ती करेगी। कलर्स ने गुत्थी का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया है। 

प्रोमो गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर के वॉयसओवर से शुरू होता है, जिसमें वो कहती है- हम आये हैं इस बगिया में, फूल खिले गुलशन-गुलशन। जैसे ही गुत्थी की स्टेज पर एंट्री होती है, सलमान ख़ान का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है। गुत्थी उनसे लिपट जाती है और सलमान बचने की कोशिश करते हैं। गुत्थी कहती है कि कल रात बिग बॉस मेरे सपने में आये थे। गुत्थी वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को गुदगुदाएगी। 

Get ready to laugh your heart out, because Gutthi is coming back on #WeekendKaVaar with #SalmanKhan, Sat-Sun at 9 PM.

Anytime on @justvoot.@Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan

#BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 @WhoSunilGrover pic.twitter.com/tlpbYIPpkB— Bigg Boss (@BiggBoss) December 13, 2019

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा था- जूस मी। बता दें कि सुनील इस साल सलमान ख़ान के साथ भारत में उनके दोस्त विलायती के रोल में नज़र आ चुके हैं। सलमान ख़ुद भी गुत्थी के फैन हैं और सुनील ग्रोवर की अदाकारी के कायल भी। 

Juice me ! https://t.co/nSnOkFNFUK" rel="nofollow

— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) December 12, 2019

गुत्थी का किरदार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में इंट्रोड्यूस किया गया था। कपिल शर्मा इस शो के होस्ट थे। शो में वैसे तो सुनील ने कपिल के ससुर खैराती लाल समेत कई किरदार निभाये थे, मगर गुत्थी सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ था। इस किरदार में सुनील ग्रोवर को शर्माते-लजाते हुए बात करना दर्शकों को काफ़ी रास आया था। ख़ासकर, उनका ख़ुद को इंट्रोड्यूस करवाने का तरीक़ा बेहद पसंद आया था। 

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा का प्रसारण 22 जून 2013 को कलर्स पर शुरू हुआ था और 24 जनवरी 2016 तक चला था। शो काफी पॉप्यूलर रहा और शो के सभी कलाकारों को दर्शकों का ख़ूब प्यार मिला था। उस वक़्त शो में कपिल और सुनील के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, अली असगर, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, शुमोना चक्रवर्ती, उपासना सिंह नज़र आते थे। 

chat bot
आपका साथी