KBC 12: फुटबॉल से जुड़े 50 लाख के इस सवाल पर निलेश गिरकर ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?

सोनी टीवी का मोस्ट फेमस और पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ आज अपना आखिर सफर तय करेगा। 22 जनवरी यानी आज केबीसी का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। शो खत्म होने से पहले 21 जनवरी को दो कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:48 AM (IST)
KBC 12: फुटबॉल से जुड़े 50 लाख के इस सवाल पर निलेश गिरकर ने किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?
Photo Credit - Sony Tv Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी का मोस्ट फेमस और पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ आज अपना आखिर सफर तय करेगा। 22 जनवरी यानी आज केबीसी का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। शो खत्म होने से पहले 21 जनवरी को दो कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। गुरुवार को खेल की शुरुआत हुई निलेश गिरकर से, जो कि रोलओवर कंटेस्टेंट थे। निलेश अपना आधे से ज्यादा खेल बुधवार को खेलक 6 लाख 40 हज़ार रुपए जीत चुके थे।

22 जनवरी को उन्होंने 12 लाख 50 हज़ार के सवाल से अपने खेल की शुरुआत की और जीतते-जीतते 25 लाख जीत गए। निलेश के सामने 50 लाख का सवाल भी रखा गया था जिसका उत्तर उन्हें नहीं आता था इसलिए उन्होंने खेल को क्विट कर दिया। कंटेस्टेंट के सामने जो 50 लाख का सवाल रखा गया था वो फुटबॉल से जुड़ा था, जिसका जवाब निलेश तो नहीं दे पाए पर क्या आपको पता है जवाब?

सवाल : 1962 एशियाई खेलों में फुटबॉल खेल के फाइनल मैच में भारत के लिए किन दो खिलाडियों ने गोल किया था. जिसके लिए भारत को स्वर्ण पदक मिला

ऑप्शन्स :

A ) पीके बनर्जी, जरनैल सिंह

B) Neville D'Souza, तुलसीदास बलराम

C) चूनी गोस्वामी, यूसूफ ख़ान

D) सैय्यद नईमुद्दीन, अरुण घोष

इस सवाल का सही जवाब था : जरनैल सिंह

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में निलेश ने बताया कि एक कोऑपरेटिव बैंक के स्कैम में उनकी लाइफ की पूरी सेविंग चली गई। इस वजह से उन्हें पैसों के बहुत नुकसान उठाना पड़ा। चार साल पहले उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन इन्हीं कारणों के चलते चार साल से उनकी शादी भी रुकी हुई है। नीलेश के बताया कि बैंक से उन्हें पूरे पैसे वापस नहीं मिलेंगे क्योंकि बैंक के नियम के हिसाब से अगर कोई बैंक बंद हो जाता है तो सिर्फ 1 लाख रुपए ही वापस मिलेंगे चाहें कितने ही लाख रुपए क्यों न अटके हों। नीलेश अपने कम्पेनियन के रूप में अपनी मंगेतकर को ही साथ लाए थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

chat bot
आपका साथी