KBC 12 Crorepati List: केबीसी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जब सिर्फ महिलाएं बनीं करोड़पति, देखें लिस्ट

Kaun Banega Crorepati 12 Crorepati List सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर और सबका पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का सफर आज ख़त्म होने वाला है। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए ‘केबीसी 12’ का आज आखिरी एपिसोड प्रसारित होने वाला है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:02 AM (IST)
KBC 12 Crorepati List: केबीसी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जब सिर्फ महिलाएं बनीं करोड़पति, देखें लिस्ट
Photo Credit - Sony TV Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर और सबका पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ का सफर शुक्रवार रात ख़त्म हो गया। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए ‘केबीसी 12’ का आखिरी एपिसोड प्रसारित हो गया। इसके बाद आपको कुछ वक्त के लिए अमिताभ बच्चन की बुलंद आवाज ‘केबीसी’ के मंच पर नहीं सुनाई देगी। ‘केबीसी 12’के करमवीर स्पेशल एपिसोड में कारगिल के दो हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ इस शो को अब समाप्त किया गया।

हर सीज़न की तरह ‘केबीसी’ का ये सीज़न भी काफी ख़ास और यादगार रहा है। इस सीज़न में भी बिग बी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं और कंटेस्टेंट ने भी बहेतरीन खेल खेलकर ‘केबीसी 12’ को और ख़ास बनाया। लेकिन इन सारी बातों के अलावा ‘केबीसी 12’ में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जो बिग बॉस के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। ‘केबीसी 12’ को अपने चार करोड़पति मिले... अब आप सोच रहे होंगे तो इसमें नया क्या है करोड़पति तो लोग पिछले सीज़न्स में भी बन चुके हैं।

तो इस सीज़न में ख़ास ये हुआ है कि ‘केबीसी 12’ में जो चार कंटेस्टेंट करोड़पति बने वो चारों ही महिलाएं थीं। जी हां, केबीसी के पिछले 11 सीज़न में ऐसा कभी नहीं हुआ जब केवल महिलाओं ने करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम किया होगा। केबीसी के इतिहास में ये पहली बार है जब चारों करोड़पति महिलाएं हैं। अब हम आपको बताते हैं वो चारों करोड़पति महिलाएं कौन हैं?

नाज़िया नसीम : सीज़न की पहली करोड़पति बनीं रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम। नाज़िया अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाजिया दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा : हिमाचल प्रदेश की मोहिता शर्मा इस सीजन की दूसरी करोड़पति विजेता बनीं। मोहिता एक आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल वो जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अनूपा दास : केबीसी 12 को अपना तीसरा करोड़पति अनूपा दास के रूप में मिला। छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास ने 1 करोड़ रुपए जीतकर इस शो की तीसरी करोड़पति बनने का सम्मान प्राप्त किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

डॉक्टर नेहा शाह : ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को उसका चौथा करोड़पति मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह के रूप में मिला।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

chat bot
आपका साथी