Kapil Sharma की बेटी अनायरा ने लगाए यो यो हनी सिंह के गाने पर ठुमके, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

कपिल शर्मा अक्सर अनायरा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने एक बरा ​फिर अपनी बेटी का एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हीं अनायरा सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गाने रस डांस करती दिख रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:15 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:15 AM (IST)
Kapil Sharma की बेटी अनायरा ने लगाए यो यो हनी सिंह के गाने पर ठुमके, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल
Photo Credit - Comedian Kapil Sharma Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बनने को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। एक फरवरी को कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकरी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। कपिल के पिता बनने पर फैंस और स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी थी। वहीं अब कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का एक क्यूट वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नन्हीं अनायरा सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के गाने रस डांस करती दिख रही है।

कपिल शर्मा सोशल प्लेटफार्म पर अक्सर अपनी लाडली अनायरा की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने एक बरा ​फिर अपनी बेटी का एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनायरा रैपर यो यो हनी सिंह के गाने 'जिंगल बेल्स' पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है, 'मेरी यह छोटी सी रॉकस्टार यो यो हनी सिंह के 'जिंगल बेल्स' पर डांस कर रही है।'

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने 1 फरवरी की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘नमस्कार, आज सुबह हमारे घर में बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की कृपा सेए बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार,  आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को ढेर सारी प्यारए गिन्नी और कपिल।'  

कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी। वहीं गिन्नी ने जुलाई में अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं बीते साल 10 दिसंबर, 2020 को कपिल और गिन्नी की बेटी अनायरा एक साल की पूरी हुई है।

chat bot
आपका साथी