Hina Khan viral video: हिना खान ने घर पर नीम फेस वाश बनाकर लगाया पिता के चेहरे पर पर, ऐसा था रिएक्शन

Hina Khan viral video हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अफेयर को लेकर भी खबरों में रहती हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:44 AM (IST)
Hina Khan viral video: हिना खान ने घर पर नीम फेस वाश बनाकर लगाया पिता के चेहरे पर पर, ऐसा था रिएक्शन
Hina Khan viral video: हिना खान ने घर पर नीम फेस वाश बनाकर लगाया पिता के चेहरे पर पर, ऐसा था रिएक्शन

नई दिल्ली, जेएनएनl एक्ट्रेस हिना खान ने अपने ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया हैंl उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैंl इसमें वह नीम फेस मास्क बना रही है और अपने पिता पर ट्राई कर रही है। हिना खान टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों का पूरा मनोरंजन किया है। अपने फॉलोअर को COVID-19 महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों से लेकर अपने वर्कआउट वीडियो के साथ फिट रहने के लिए प्रेरित करने तक हिना ने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैंl

लॉकडाउन के दौरान हमें उनके परिवार की झलक मिलीl उन्होंने अपने पिता, मां और भाई-बहनों को भी अपने प्रशंसकों से मिलवाया। हिना खान एक YouTube चैनल भी चलाती हैंl अब उन्होंने अपनी खूबसूरती का खुलासा करने वाला एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने चेहरे की चमकका कारण इसे बताया हैl वह इसे अपने पिता को लगाते हुए नजर आ रही हैंl हिना वीडियो के दौरान बताती हैं कि कैसे उनके पिता कुछ चीजों को लेकर उत्सुक रहे हैं और हमेशा कुछ नया प्रयोग करने के लिए तैयार रहते हैं। बाद में वीडियो में हम हिना को पिता के चेहरे पर इस फेस पैक को लगाते हुए भी देख सकते हैं।

वीडियो के अंत में हम उनके पिता को चेहरे बनाते हुए देख सकते हैं। इसमें वह बहुत क्यूट लग रहे हैंl  काम के मोर्चे पर हिना फिल्म 'हैक' के बाद अपनी डिजिटल फिल्म 'अनलॉक' को लेकर उत्साहित हैंl यह ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई हैं। अनलॉक एक थ्रिलर है, जो वेब दुनिया के गहरे पहलू को दर्शाती है। 

 

View this post on Instagram

Raise the Barre #PilatesLove #WorkOutWithHinaKhan @shefalishirke

A post shared by HK (@realhinakhan) on Jun 29, 2020 at 3:05am PDT

हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अफेयर को लेकर भी खबरों में रहती हैंl दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती हैंl दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैंl हिना खान की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग हैंl हिना खान बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैंl 

chat bot
आपका साथी