कॉमेडियन भारती सिंह ने ख़ुद नहीं पहना मास्क, दूसरों को दी नसीहत, फैंस ने कहा- इन जैसों की वजह से...

Bharti Singh trolled for not wearing mask. Photo- Instagram/Bharti Singh

भारती सिंह फ़िलहाल डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में नज़र आ रही हैं। पिछले साल भारती सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद सामने आये ड्रग एंगल की जांच में फंसने के लिए चर्चा में रही थीं। NCB ने भारती और उनके पति हर्ष को गिरफ़्तार भी किया था।

Manoj VashisthThu, 15 Apr 2021 02:23 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। फ़िल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रोक दी गयी है। ऐसे में कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो ख़ुद तो मास्क लगाये हुए नहीं हैं, मगर आस-पास मौजूद लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं। 

वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में भारती एक व्यक्ति से कहती हैं कि मास्क लगाइए और फिर ख़ुद कहती हैं कि मेरा ही नहीं है। हालांकि, व्यक्ति ने मास्क लगा रखा था और भारती मज़ाक में मास्क लगाने के लिए कह रही थीं। इसके बाद भारती अपने गाउन से अपना नाक और मुंह ढकने का उपक्रम करती हैं। भारती के मज़ाकिया वीडियो पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। एक यूज़र ने लिखा कि मुंबई में इनके जैसे लोगों की वजह से ही लॉकडाउन लगा है। यह वीडियो बुधवार दिन का बताया जाता है, जबकि महाराष्ट्र में बुधवार रात से कर्फ्यू घोषित किया गया था। 

भारती सिंह फ़िलहाल डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में नज़र आ रही हैं। पिछले साल भारती सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद सामने आये ड्रग एंगल की जांच में फंसने के लिए चर्चा में रही थीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ़्तार भी किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी। भारती, द कपिल शर्मा शो में भी नज़र आती रही थीं। 

महाराष्ट्र में कोविड-19 का प्रकोप सबसे अधिक है। वहीं, मनोरंजन इंडस्ट्री में कई कलाकार कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। अक्षय कुमार, गोविंदा, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, आमिर ख़ान, राहुल रॉय समेत कई सेलेब्रिटी का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आ चुका है। अक्षय कुमार कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। वहीं, बाक़ी सेलेब्रिटीज़ ने ख़ुद को होम क्वारंटाइन में रखा था। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.