विशाल आदित्य सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली पर कसा तंज, बोले- 'मेरी कुंडली में एक दुखी महिला आ गई थी...'

विशाल आदित्य सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली का नाम लिए बिना कहा है उन्होंने हमेशा अभिनेता को दुख दिए हैं। फ्लिपकार्ड वीडियो ने लेडीज वर्सेस जेंटलमैन शो से जुड़ा एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:11 PM (IST)
विशाल आदित्य सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली पर कसा तंज, बोले- 'मेरी कुंडली में एक दुखी महिला आ गई थी...'
अभिनेता विशाल आदित्य सिंह और अभिनेत्री मधुरिमा तुली- तस्वीर : Instagram: vishalsingh713

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जिनेलिया डिसूजा देशमुख का शो लेडीज वर्सेस जेंटलमैन काफी चर्चा में बना रहता हैं। फ्लिपकार्ट वीडियो पर प्रसारित होने वाले इस शो में टीवी और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां शामिल होती हैं। इसी शो में ये सभी अपने करियर और जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी करते रहते हैं। अब हाल ही में लेडीज वर्सेस जेंटलमैन शो का हिस्सा टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह, प्रिंस नरूला, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और निया शर्मा बनीं। इस दौरान विशाल आदित्य सिंह में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर तंज कसा है।

शो में पहुंचकर इन सभी सितारों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। लेडीज वर्सेस जेंटलमैन में विशाल आदित्य सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली का नाम लिए बिना कहा है उन्होंने हमेशा अभिनेता को दुख दिए हैं। फ्लिपकार्ड वीडियो ने लेडीज वर्सेस जेंटलमैन शो से जुड़ा एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में निया शर्मा और विशाल आदित्य सिंह महिला और पुरुषों के रिश्ते पर चर्चा करते नजर आए।

वीडियो में विशाल आदित्य सिंह कहते हैं, 'पुरुष हमेशा से प्वाइंट टू प्वाइंट बात करते हैं, लेकिन महिलाएं इसमें बहुत कुछ घसीट लेती हैं।' विशाल की यह बात सुनने के बाद निया शर्मा उनसे कहते हैं, 'विशाल तुम कितने सताए हुए हो'। इस पर अभिनेता कहते हैं, 'बहुत'। निया शर्मा आगे कहती हैं, 'कितना कलेश देखें हैं तुमने अपनी जिंदगी में ? उनके इस सवाल पर विशाल आदित्य सिंह मधुरिमा तुली का नाम लिए बिना कहते हैं, 'मेरे कलेश इंडियन टेलीविजन पर आए हैं, मालूम हैं न आपको।'

This 'kalesh' talk between @vishalsingh713 and @Theniasharma has got us going 🧐​

How about you?​

To know the whole story, watch #LadiesVsGentlemen Season 2, streaming for FREE on your #FlipkartApp.​@princenarula88 @iamkamyapunjabi @riteishd @geneliad #FlipkartVideo pic.twitter.com/RNgEeretCp

— Flipkart Video (@FlipkartVideo) October 23, 2021

इस पर निया शर्मा कहती हैं, 'तुम्हें एक ऐसा इंसान मिला है जिसने उसे केवल दुःख दिया है।' विशाल जवाब देते हैं कि महिलाएं भी ऐसी ही होती हैं, और मेरी कुंडली में भी एक महिला आ गई थी। सोशल मीडिया पर लेडीज वर्सेस जेंटलमैन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक के अलावा निया शर्मा और विशाल आदित्य सिंह के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह और टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली काफी समय तक रिश्ते में रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ते बुरे अनुभवों के साथ खत्म हुआ। विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली ने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। इस शो में इन दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। इतना ही नहीं बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह पर फ्राइपैन से हमला भी किया था जो नेशनल टीवी पर प्रसारित हुआ था।  

chat bot
आपका साथी