विराट ने गाया पाखी के लिए रोमांटिक गाना, अब सई का कैसा होगा रिएक्शन!

दरअसल नील भट्ट ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ बैठे हैं और उनके लिए ही गाना गा रहे हैं। हालांकि इसमें सई को कोई परेशानी नहीं होने वाली। क्योंकि ये सीन धारावाहिक का नहीं बल्कि असल जिंदगी का है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 09:45 PM (IST)
विराट ने गाया पाखी के लिए रोमांटिक गाना, अब सई का कैसा होगा रिएक्शन!
नील भट्ट, ऐश्वर्य़ा शर्मा, फोटो साभार: iNSTAGRAM

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी चर्चा में है। सो में विराट, पाखी और सई के बीच का लव ट्रायंगल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी बीच विराट ने पाखी उर्फ पत्रलेखा के लिए गाना गाया। जिसे देख लगता है कि जैसे ही सई ये देखेगी जरूर भूचाल आ जाएगा...

दरअसल नील भट्ट ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो ऐश्वर्या शर्मा के साथ बैठे हैं और उनके लिए ही गाना गा रहे हैं। हालांकि इसमें सई को कोई परेशानी नहीं होने वाली। क्योंकि ये सीन धारावाहिक का नहीं बल्कि असल जिंदगी का है। नील और ऐश्वर्या एक दोस्त के घर मिलने गए थे। जहां नील ने अपनी लेडी लव के लिए 'कहना है' गाना गाया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

नील भट्ट ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने दोस्तों के साथ बैठे मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान नील गाना गा रहे हैं और ऐश्वर्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नील ने कैप्शन में लिखा, 'मैं प्रोफेशनल सिंगर नहीं हूं बस सबके साथ फ्लो में चला गया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

नील और ऐश्वर्या के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इन दोनों के फैंस भी इस वीडियो पर कमेंट कर नील की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ इन दोनों की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इसी साल जनवरी में सगाई कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' धारावाहिक में नील भट्ट के साथ मुख्य किरदार में आयशा सिंह हैं। तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा सेकंड लीड में पाखी (पत्रलेखा) के किरदार में नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

chat bot
आपका साथी