khatron ke khiladi 11: शूट पर वापस लौटे वरुण सूद, खतरानाक स्टंट के दौरान हुए थे घायल
khatron ke khiladi 11 एक खतरनाक स्टंट करते हुए वरुण सूद सेट पर जख्मी हो गए थे। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें 3 से 4 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। शो अपने कंटेस्टेंट को लेकर लगातार खबरों में छाया हुआ है। ताजा खबर आ रही है कि शो के कंटेस्टेंट वरुण सूद खतरनाक एक स्टंट करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गये । इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्टंट के दौरान वरुण हुए घायल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चार-पांच दिन पहले एक खतरनाक स्टंट करते हुए वरुण सेट पर जख्मी हो गए थे। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें 3 से 4 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी और मेकर्स ने सुनिश्चित किया है कि इलाज में कोई लापरवाही ना हो।
सेट पर हो चुकी है वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण की कलाई में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें स्टंट के दौरान दर्द से तपड़ते हुए देखा गया। इस शो की टीम को आशंका थी कि उनकी कलाई की हड्डी में फ्रैक्चर ना हो जाए। इलाज के कुछ घंटे बाद ही वरुण को दर्द से राहत मिल गई। डॉक्टर ने वरुण को दो से तीन दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी थी। हालांकि अब खबरें ये भी आ रही हैं कि वह सेट पर वापस लौट चुके हैं।
अनुष्का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की आई थी खबर
स्टंट पर आधारित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने रोमांच के लिए जाना जाता है। फिलहाल श्वोता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार इस शो का हिस्सा हैं। शो के फॉरमेट को देखते हुए घायल होना आम बात है। बता दें कि इससे पहले इस शो कंटेस्टेंट अनुष्का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आई थी। हालांकि अनुष्का अभी क्वारंटाइन हैं। जबकि इनके अवाला सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।