रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने दिए इन 13 'शर्मनाक सवालों' के जवाब, जानें किसने क्या कहा

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रुबीना दिलैक अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:56 AM (IST)
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने दिए इन 13 'शर्मनाक सवालों' के जवाब, जानें किसने क्या कहा
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, तस्वीर- Instagram: ashukla09

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रुबीना दिलैक अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। साथ ही फैंस के कई सवालों के जवाब भी देती रहती हैं। रुबीना दिलैक टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला की पत्नी हैं।

यह दोनों अक्सर फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने फैंस के 13 'शर्मनाक सवालों' के जवाब दिए हैं। रुबीना दिलैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यह दोनों फैंस के 13 'शर्मनाक सवालों' के जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से पूछा गया कि उन दोनों में से एक कौन सबसे ज्यादा सोचता है ? उन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा अधिकार जमाता है। इन सवाल के जवाब में अभिनव ने पत्नी रुबीना को सबसे ज्यादा अधिकार कमाने वाला बताया। खुद रुबीना ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से और भी कई सवाल किए। सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि छोटे पर्दे पर राज करने वाली रुबीना दिलैक अब बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, रुबीना दिलैक जल्द ही बिग स्क्रीन पर कदम रखने वाली हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों की दी है।

तरण ने अपने आधिकारिट ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘रुबीना दिलैक बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार.... म्यूज़िक कम्पोज़र पलाश मुच्छल जिन्होंने ‘अर्ध’ के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए रुबीना दिलैक को साइन कर लिया है। इनके अलावा पलाश ने ‘अर्ध’ के लिए एक्टर हितेन तेजवानी और राजपाल यादव को साइन किया है। फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर के महीने में शुरू हो जाएगी’।

chat bot
आपका साथी