अनीता हसनंदानी ने बताए 'ब्रेस्ट फीडिंग' के फायदे, बेटे के साथ वीडियो किया शेयर

मां बनने के बाद से ही अनीता अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही अनीता अपने मदरहुड के एक्सपीरियंस को भी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनीता ने ब्रेस्ट फीडिंग के हतमव को फैंस के साथ साझा किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:56 PM (IST)
अनीता हसनंदानी ने बताए 'ब्रेस्ट फीडिंग' के फायदे, बेटे के साथ वीडियो किया शेयर
बेटे और पति के साथ अनीता हसनंदानी रेड्डी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री आनीता हसनंदानी रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनीता हसनंदानी इसी साल फरवरी के महीने में मां बनी हैं। मां बनने के बाद से ही अनीता अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही अनीता अपने मदरहुड के एक्सपीरियंस को भी शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनीता ने ब्रेस्ट फीडिंग के हतमव को फैंस के साथ साझा किया है।

अनीता हसनंदानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता बता रही हैं कि बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाना कितना अनिवार्य है। वीडियो में अनीता कह रही हैं, 'एक मां होने के नाते मेरी सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि क्या मैं अपने बेबी के लिए सब कुछ कर रही हूं? जब आरव ने जन्म लिया, सबने मुझे एक सलाह दी, डॉक्टर्स ने, मांओं ने और बच्चे के स्पेशलिस्ट ने कि आपके बेबी के न्यूट्रीशन के लिए सबसे जरूर है ब्रेस्ट मिल्क।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

आगे अनीता कहती हैं, 'ब्रेस्ट मिल्क में वे एंटीबॉडीज होती हैं जो आपके बेबी की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं और यह उनके लिए बेहद जरूरी होती हैं। मैंने उसी समय तय कर लिया था कि मैं आरव को तब तक ब्रेस्ट मिल्क से फीड कराऊंगी, जब तक मैं करा करा सकती हूं। छह महीने तो जरूर कराऊंगी। ब्रेस्टफीड बेबी के लिए सबसे बेस्ट फीड होता है। अपने बेबी की हेल्दी शुरुआत के लिए में यह करूंगी, इससे ज्यादा मैं आपको और क्या कह सकती हूं?'

वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा, 'मां होने के नाते बेबी को हेल्दी देखना चाहते हैं तो उसे ब्रेस्टफीड कराएं। यह उसकी हर तरह से मदद करेगा और मजबूत बनाएगा। ध्यान दें कि आपका बेबी बेस्ट न्यूट्रीशन ले रहा है या नहीं।' बता दें कि इससे पहले भी अनीता कई फोटोज और वीडियो शेयर कर बच्चे के पोषण के बारे में जानकारी दे चुकी हैं।

गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी टेलीविजन की मशहूर अभिनत्री रही हैं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि अनीता का फिल्मी करियर खासा अच्छा नहीं रहा है। लेकिन टेलीविजन की दुनिया में अनीता ने खूब नाम कमाया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनीता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ शादी की थी। शादी के करीब सात साल बाद अनीता ने बेटे आरव को जन्म दिया है।

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने की कोरोना काल में मदद के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत, खुद भी दिया 2 करोड़ का योगदान

chat bot
आपका साथी