लॉकडाउन में बेरोज़गार हुए टीवी के हनुमान को गुज़ारे के लिए बेचनी पड़ी महंगी बाइक, डेढ़ साल से नहीं था कोई काम

Nirbhay Wadhwa Solds His Bike. Photo- Instagram

धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से कई कलाकार सड़क पर आ गये। जो थोड़ा-बहुत सक्षम थे उन्होंने भी गुज़र-बसर के लिए समझौते करने पड़े। ऐसी ही कहानी टीवी के हनुमान निर्भय वाधवा की है। निर्भय कई पौराणिक धारावाहिकों में हनुमान का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

Manoj VashisthTue, 08 Jun 2021 09:51 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। मनोरंजन इंडस्ट्री उन इंडस्ट्रीज़ में शामिल है, जिन पर कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सबसे बुरा असर पड़ा है। ख़ासकर, टीवी इंडस्ट्री ज़्यादा प्रभावित हुई है। धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से कई कलाकार सड़क पर आ गये। जो थोड़ा-बहुत सक्षम थे, उन्होंने भी गुज़र-बसर के लिए समझौते करने पड़े। ऐसी ही कहानी टीवी के हनुमान निर्भय वाधवा की है। निर्भय कई पौराणिक धारावाहिकों में हनुमान का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। 

महाराष्ट्र में दूसरी लहक के दौरान भी कई धारावाहिकों की शूटिंग बंद रही। कुछ रिएलिटी शोज़ और धारावाहिक ज़रूर आस-पास के राज्यों में चले गये। ईटाइम्स से बातचीक में निर्भय ने बताया कि वो लगभग डेढ़ साल घर पर बैठे रहे, जिसमें उनकी सारी बचत निपट गयी। कुछ काम नहीं था। लाइव शो भी नहीं हो रहे थे। कुछ पेमेंट बाक़ी था, वो भी नहीं मिला। निर्भय एडवेंचर के शौक़ीन हैं। इसलिए उनके पास एक सुपर बाइक थी। मजबूरी में उन्हें उसे बेचना पड़ा। निर्भय ने बताया कि बाइक उनके गृहनगर जयपुर में थी। लिहाज़ा मार्च में वो जयपुर गये और बाइक बेची। हालांकि, बाइक बेचना आसान नहीं था, क्योंकि यह बहुत महंगी बाइक थी।

निर्भय ने बताया कि उन्होंने यह बाइक 22 लाख रुपये में ख़रीदी थी। इसलिए ख़रीदार ढूंढना मुश्किल हो गया। आख़िरकार, कम्पनी को ही साढ़े नौ लाख में बाइक बेच दी। इस बाइक के साथ निर्भय की कई यादें जुड़ी हुई थीं। निर्भय फ़िलहाल विध्नहर्ता गणेश में हनुमान जी के किरदार में दिख रहे हैं। 

बता दें, बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी इस लॉकडाउन में अपनी बाइक बेची, मगर उन्होंने ज़रूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर दिलवाने के लिए यह क़दम उठाया था। हर्ष ने सोशल मीडिया में अपनी बाइक की फोटो पोस्ट करके बोली लगाने के लिए कहा था और वाजिब क़ीमत मिलने के बाद बाइक बेच दी थी।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.