छुट्टियां मनाने मालदीव्स पहुंचे एक्टर हुए कोरोना वायरस का शिकार, अकेले भारत लौटीं एक्टर की गर्लफ्रैंड

Photo credit - Namish Insta Account Photo

‘मैं मायके चली जाऊंगी’ फेम टीवी एक्टर नमीश तनेजा हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड आंचल शर्मा के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पैंड करने मालदीव्स गए थे। लेकिन नमीश की इस ट्रिप पर ग्रहण लग गया और एक्टर वहां जाकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।

Nazneen AhmedMon, 19 Apr 2021 09:51 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ फेम टीवी एक्टर नमीश तनेजा हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड आंचल शर्मा के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पैंड करने मालदीव्स गए थे। लेकिन नमीश की इस ट्रिप पर ग्रहण लग गया और एक्टर वहां जाकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। जिसके बाद नमीश को वहीं एक रिजॉर्ट में क्वारंटाइन होना पड़ा और आंचल को नमीश को छोड़कर मुंबई वापस लौटना पड़ा। एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के ज़रिए इस बात की जानकारी दी है कि उनका कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने माल्दीव्स के एक रिजॉर्ट में ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

नमीश ने अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हाय सभी को.... मैं मालदीव्स में कोविड 19 पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को रिजॉर्ट में क्वारंटीन कर लिया है और सभी सेफ्टी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूं। लेकिन हो गया अब… अफवाहों पर ध्यान न दें, ये वायरस सच में है और हर जगह फैल रहा है। प्लीज मास्क पहनकर रहें और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें, बाहर न जाएं। अपना ध्यान रखें और मेरे लिए दुआ करें। भारत से बेस्ट कोई देश नहीं है जय हिंद’।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नमीश ने कहा, ‘पिछले साल ज्यादातर समय या तो मैं शूटिंग कर रहा था या फिर इस महामारी की वजह से घर पर बैठा था। जब हालात थोड़े नॉर्मल हुए तो हमने एक छोटी सी ट्रिप प्लान करने के बारे में सोचा। पहले हम न्यूयॉर्क जाने का प्लान कर रहे थे, लेकिन फिर हमने माल्दीव्स डिसाइड किया। कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले हमारी सारी बुकिंग हो चुकी थी। प्रोटोकॉल के हिसाब से जब भी आप भारत से बाहर जाओ या कहीं बाहर से भारत आओ तो आपको अपना कोविड टेस्ट कराना होता है। जब हम यहां आ रहे थे तब हमारा टेस्ट नेगेटिव आया था'।

'चार दिन माल्दीव्स में रुकने के बाद जब हमें भारत वापस लौटना था तो हमने फिर से अपना टेस्ट करवाया, जिसमें मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया, लेकिन गनीमत रही कि आंचल की रिपोर्ट नेगेटिव आई । मैंने आचंल से ज़िद की कि वो वापस मुंबई चली जाए। ये फैसला हम दोनों के लिए बहुत मुश्किल था। मुझे अकेला छोड़कर जाने की वजह से वो बहुत रो रही थी। सबसे खराब स्थिति तो वो थी कि हम एक दूसरे को गले तक नहीं लगा सकते और उसे ऐसे ही जाना पड़ा’।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.