'गोरी मेम' का डांस देख फिसला 'तिवारी जी' का दिल, रोहिताश्व गौड़ ने किया सौम्या टंडन के VIDEO पर

इस वीडियो में सौम्या टंडन ने करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट के गाने गाने आओगे जब तुम पर क्लासिकल फॉर्म में डांस किया है। वह सौम्या का अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:26 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:26 AM (IST)
'गोरी मेम' का डांस देख फिसला 'तिवारी जी' का दिल, रोहिताश्व गौड़ ने किया सौम्या टंडन के VIDEO पर
Image Source: Saumya Tandon Social Media page

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की पुरानी गोरी मैम यानी सौम्या टंडन को उनके फैन्स कफी मिस करते हैं। मौम्या इस सच से वाकिफ हैं और अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहतीं हैं। पुरानी गोरी मेम ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस के साथ 'तिवारी जी' यानि रोहिताश्व गौड़ भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

क्लासिकल अंदाज में सौम्या

इस वीडियो में सौम्या टंडन ने करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के गाने गाने 'आओगे जब तुम' पर क्लासिकल फॉर्म में डांस किया है। वह सौम्या का अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

तिवारी भइया ने किया ये कमेंट

शो में 'अनीता भाभी' की हर अदा के दीवाने मनमोहन तिवारी असल जिंदगी में सौम्या के बहुत अच्छे दोस्त हैं और ये सोशल मीडिया पर भी दिखता है। सैम्या के इस डांस वीडियो पर रोहिताश्व गौड़ ने कमेंट सेक्शन में लिखा 'अमेजिंग'। बता दें सौम्या को भाबी जी घर पर हैं को छोड़े हुए काफी अरसा हो चुका है। पांच साल तक लोगों ने गोरी मेम पर काफी प्यार लुटाया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

'जब वी मेट' में सौम्या ने निभाया था रूप का किरदार

गौरतलब है कि फिल्म 'जब वी मेट' के इस गाने पर सौम्या टंडन ने डांस किया है वह सिर्फ करीना की ही नहीं बल्कि उनकी अपनी भी फिल्म है। क्योंकि फिल्म 'जब वी मेट' में वह सौम्या ने करीना कपूर की बहन रूप का किरदार में नजर आई थीं।

 वही इससे पहले सौम्या टंडन ने अपने पाइलेट्स, वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया था। जो काफी वायरल भी हुआ था। बता दें कि 36 साल की सौम्या खुद को काफी फिट रखती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

chat bot
आपका साथी