The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण से हुए 'नाराज', रणवीर सिंह का दिया हवाला, पढ़ें पूरी खबर

The Kapil Sharma Show कपिल शर्मा सोनाक्षी सिन्हा से दीपिका पादुकोण के परफेक्ट कमेंट पर बात करते हैंl इसपर वह अपनी बात कहते है मुझे छोड़कर उसने रणवीर से शादी की काहे की परफेक्टl इसपर सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा को टेबल पर रखा केला देती हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:10 PM (IST)
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण से हुए 'नाराज', रणवीर सिंह का दिया हवाला, पढ़ें पूरी खबर
सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा को भैया कहकर पुकारती हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा द्वारा दीपिका पादुकोण की सराहना किए जाने पर अपने मन की बात कही हैl सोनाक्षी सिन्हा द कपिल शर्मा शो में इस सप्ताह नजर आने वाली हैl शो से जुड़ा नया प्रोमो जारी कर दिया गया हैl इसमें कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण को कहे गए 'परफेक्ट' कमेंट से पीछे हटते नजर आएंगेl इसके पीछे उन्होंने रणवीर सिंह से उनकी शादी कारण बताया हैl कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण को लेकर अपने क्रश के बारे में बात करते रहे हैंl

कपिल शर्मा सोनाक्षी सिन्हा से दीपिका पादुकोण के परफेक्ट कमेंट पर बात करते हैंl इसपर वह अपनी बात कहते है, 'मुझे छोड़कर उसने रणवीर से शादी की, काहे की परफेक्टl' इसपर सोनाक्षी सिन्हा कपिल शर्मा को टेबल पर रखा केला देती हैंl अर्चना पूरन सिंह इसे 'ए कंसोलेशन' प्राइज बताती हैl इसपर कपिल शर्मा कहते है, 'हमारी किस्मत में यही लिखा हैl'

View this post on Instagram

A post shared by The Kapil Sharma Show (@tksshowofficial)

इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा जब शो में आती है, तब वह कपिल शर्मा को भैया कहकर पुकारती हैl इसपर सभी लोग हंसने लगते हैंl दरअसल द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा अक्सर फ्लर्ट करते नजर आते हैंl कपिल शर्मा कहते है, 'अब तो मेरे दोनों बच्चे भी पूछते हैं, सोनाक्षी बुआ कब आ रही हैl'

इसके बाद शो में सिंगर सोनू निगम भी नजर आते हैंl सोनू निगम ने अपनी पहली फिल्म जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी के बारे में भी बात की हैl उन्होंने कहा, 'मेरा पहला एक्सपीरियंस इतना अच्छा रहा है जानी दुश्मन फिल्म करके, मैंने बोला उसके बाद नमस्ते कर लेते हैंl' इसके पहले द कपिल शर्मा शो में तापसी पन्नू, सुप्रिया पाठक और अभिषेक बनर्जी के साथ रश्मि राकेट प्रमोट करते नजर आई थी। द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता हैl इस शो को कपिल शर्मा होस्ट करते हैl वहीं शो में अर्चना पूरण सिंह बतौर जज नजर आती हैl

chat bot
आपका साथी