Sumona Chakravarti के साथ वायरल हुई मिस्ट्री मैन की तस्वीर, अंडमान निकोबार में मना रही हैं छुट्टियां

सुमोना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। सुमोना की भी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जोकि उनके अंडमान निकोबार वेकेशन की है। इनमें से एक तस्वीर में वह एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:56 PM (IST)
Sumona Chakravarti के साथ वायरल हुई मिस्ट्री मैन की तस्वीर, अंडमान निकोबार में मना रही हैं छुट्टियां
Photo Credit- Sumona Chakravarti Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मी सितारों से लेकर टीवी स्टार्स तक इनदिनों  मुंबई से बाहर छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं अधिकतर लोेगों की पसंदीदा जगह मालदीव है। ज्यादातर स्टार्स मालदीव तो फिर अंडमान में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसी क्रम में कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी यानी सुमोना चक्रवर्ती भी अंडमान निकोबार में वेकेशन मना रही हैं। इस दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें सुमोना सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक खास शख्स नजर आ रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है। हर कोई ये जानने को लिए उत्सुक है कि आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन है? 

​टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को 'द कपिल शर्मा शो' से अलग पहचान मिली है। एक्टिंग के अलावा सुमोना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। सुमोना की भी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जोकि उनके अंडमान निकोबार वेकेशन की है। इनमें से  एक तस्वीर में वह एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Midha (@wildlywisewanderer)

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुमोना चक्रवर्ती के पीछे बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। साथ ही वह और उनके मिस्ट्री मैन दोनों कैमरे की ओर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये शख्स कौन हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक ये शख्स उनके खास दोस्त मोहित मिधा बताए जा रहे हैं। माहित की मुलाकात इस वेकेशन के दौरान सुमोना की मुलाकात मोहित से हुई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

सुमोना चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी रोल प्ले कर चुकी हैं। इसमें एक्ट्रेस ने राम कपूर की बहन का किरदार निभाया था। वहीं सुमोना  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी काम कर चुकी हैं।  

chat bot
आपका साथी