Sugandha Mishra ने कपिल शर्मा के शो के इस कॉमेडियन संग की कर ली सगाई, जानें कौन हैं वो?

सुगंधा मिश्रा ने सगाई कर ली है। उन्होंने मंगेतर संग अपनी तस्वीर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सगाई की जानकारी दी है। आपको जानका हैरानी होगी कि सुगंधा ने द कपिल शर्मा शो के ही एक फेमस कॉमेडियन संग सगाई की है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:46 AM (IST)
Sugandha Mishra ने कपिल शर्मा के शो के इस कॉमेडियन संग की कर ली सगाई, जानें कौन हैं वो?
Photo Credit- Sugandha Mishra Photo Instagram Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाली सुगंधा मिश्रा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी समाने आ रही है। कॉमेडियन सुगंधा ने अपना जीवन साथी चुन लिया है। जी हां, आपने सही सुना सुगंधा मिश्रा ने सगाई कर ली है। उन्होंने मंगेतर संग अपनी तस्वीर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सगाई की जानकारी दी है। आपको जानका हैरानी होगी कि सुगंधा ने 'द कपिल शर्मा शो' के ही एक फेमस कॉमेडियन संग सगाई की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर सुगंधा ने किसके साथ सगाई की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)

सुगंधा मिश्रा ने 'द कपिल शर्मा शो' पर संजय दत्त व कई कलाकारों की मिमक्री करने वाले एक्टर संकेत भोंसले संग सगाई की है। दोनों के डेटिंग की खबरें बीते काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों ने काफी वक्त एक दूसरे को डेट करने के बाद अब सगाई की हैं। सुगंधा और संकेत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तसवीरों में ये कलप बेहद ही क्यूट नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'Forever...'। इसी के साथ ही उन्होंने अंगूठी और दिल का इमोजी भी शेयर किया है। वहीं संकेत ने भी सुगंधा संग अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए संकेत लिखते हैं, 'मैंने अपनी सनसाइन को ढूंढ लिया।' फोटोज में आप देख सकते हैं कि दोनों के चेहरे पर इस पल की खुशी साफ नजर आ रही है। 

आपको बता दें कि काफी सालों से सुगंधा और संकेत के अफेयर की खबरें चर्चा में रही हैं। लेकिन हर बार संकेत ने इन खबरों को पूरी तरह सिर्फ अफवाह बताया था। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि यह सिर्फ रियूमर है। इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। संकेत ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में कहा था कि वह और सुगंधा लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। हम दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। हमने साथ में काफी काम किया है। सुगंधा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं अब दोनों की सगाई ने इस बात को साफ कर दिया है कि वो महज अफवाह नहीं थी। दोनों ने लंबे टाइम तक एक दूसरे को डेट किया है। 

chat bot
आपका साथी