The Kapil Sharma Show से क्या हो जाएगी अर्चना पूरन सिंह की छुट्टी? नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफ़े के बाद मीम की बाढ़

The Kapil Sharma Show सिद्धू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के स्थायी सदस्य होते थे। शो में ख़ास मेहमान के तौर पर सिद्धू के लिए मंच के सामने दर्शकों के बीच अलग सिंहासन बनाया गया था। 2019 में सिद्धू ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए कपिल शर्मा शो छोड़ दिया

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:24 AM (IST)
The Kapil Sharma Show से क्या हो जाएगी अर्चना पूरन सिंह की छुट्टी? नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफ़े के बाद मीम की बाढ़
Kapil Sharma with Sidhu and Archana Puran Singh. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफ़े के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गयी है और इन मीम्स की वजह से कपिल शर्मा ट्रेंडिंग हो रहे हैं। मीम्स और जोक्स के ज़रिए कहा जा रहा है कि सिद्धू के इस्तीफ़ा देने से शो की ख़ास मेहमान अर्चना पूरन सिंह का करियर ख़तरे में पड़ गया है। मतलब, कहीं ऐसा ना हो कि राजनीति से खाली होने के बाद सिद्धू द कपिल शर्मा शो में वापसी कर लें। 

बता दें, सिद्धू कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के स्थायी सदस्य होते थे। शो में ख़ास मेहमान के तौर पर सिद्धू के लिए मंच के सामने दर्शकों के बीच अलग सिंहासन बनाया गया था। 2019 में सिद्धू ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए कपिल शर्मा शो छोड़ दिया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली, जो कपिल के साथ दूसरे कॉमेडी शो कर चुकी थीं, जब कपिल ख़ुद कंटेस्टेंट हुआ करते थे। 

अर्चना शो में अपनी ज़ोरदार हंसी के लिए जानी जाती हैं। मंगलवार को सिद्धू के इस्तीफ़े के बाद ट्विटर पर जोक्स और मीम बनाये जा रहे हैं। मीम्स में अर्चना पूरन सिंह के सम्भावित रिएक्शन को फ़िल्मों और वेब सीरीज़ के माम्स के ज़रिए ज़ाहिर किया जा रहा है, जो काफ़ी मज़ाकिया हैं। कुछ ट्वीट्स में कहा गया है कि सिद्धू का पार्टी अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल से अधिक लम्बा करियर कपिल शर्मा शो में था। 

* #NavjotSinghSidhu resigns *

Archana Puran Singh in Kapil Sharma show pic.twitter.com/50E1EFls2w— Baandya (@Bahut_Scope_Hai) September 28, 2021

Navjot singh siddu resigns from Punjab Congress.

Meanwhile Archana Puran Singh From Kapil Sharma Show @apshaha pic.twitter.com/BMDzKf7UoV

— Shreyash (@Shreyash_2204) September 28, 2021

Producers of The Kapil Sharma Show to Sidhu pic.twitter.com/6e2LMjQZdM— Darshan Pathak (@darshanpathak) September 28, 2021

Sidhu's comedy show set to give tough competition to The Kapil Sharma Show. https://t.co/xqP6PlYhGH— Vishal Bhargava (@VishalBhargava5) September 28, 2021

* #NavjotSinghSidhu resigns *

Archana Puran Singh in Kapil Sharma show : pic.twitter.com/0WI5wg8BgF— Sumit Mishra (@SumitMi46543186) September 28, 2021

#PunjabPolitics #PunjabCongress

Imaging Scene between #NavjotSinghSidhu and Archana Puran Singh at Kapil Sharma show:- pic.twitter.com/c3TUvSvk0F— Harsh Choubey (@Harshchoubey44) September 28, 2021

70 din ka party President in Punjab.

Sidhu had a much longer stint in Kapil Sharma show !

Shows he is good only for scripted innings; much like his hyperbole speeches.

Yeh banda INC ko doobayega. #sidhuresigns #Congress #PunjabPolitics #CongressMuktBharat pic.twitter.com/phdW2EfWhL— Sharad Bishnoi 🇮🇳 (@SharadBishnoi05) September 28, 2021

#NavjotSinghSidhu resigned from Congress

Archana Puran Singh to Kapil sharma rn: pic.twitter.com/4lE41aJENX— Sufiyan Salmani #muslimLivesmatter (@sufiyanji5665) September 28, 2021

बता दें, द कपिल शर्मा शो का तीसरा सीज़न चल रहा है, जो 21 अगस्त 2021 को सोनी टीवी पर शुरू हुआ है। शो में इस बार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, सुदेश लहरी, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, राजीव ठाकुर और रोशेल राव नये किरदारों में नज़र आते हैं। शो के तीसरे सीज़न की शुरुआती एपिसोड्स में अजय देवगन अपनी टीम के साथ भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहीं, अक्षय कुमार बेलबॉटम के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में गये थे।

chat bot
आपका साथी