Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: संस्कारी 'माधवी भाभी' ने सुलगाई बीड़ी, फोटो देख शॉक्ड हुए फैन्स

सोनालिका जोशी का एक फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथ में बीड़ी लिए हुए नजर आ रही हैं। सोनालिका का इतना बोल्ड रूप देखकर फैन्स भी हैरान हो गए हैं। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:56 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:56 PM (IST)
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: संस्कारी 'माधवी भाभी' ने सुलगाई बीड़ी, फोटो देख शॉक्ड हुए फैन्स
Image Source: Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Insta fan page

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार लोगों का फेवरेट है। बात चाहे जेठालाल की हो बापूजी की या बबीता जी की लोग इनसे जुड़ी हर डिटेल जानना चाहते हैं। फैमिली शो होने के कारण इसके कंटेंट को काफी ध्यानपूर्वक बनाया जाता है। शो के किरदारों को भी लोग पर्दे उसी संस्कारी चश्में से देखते हैं पर सोशल मीडिया पर काभी-कभी इनके अलग रूप को देखकर फैन्स का चश्मा खुद-ब-खुद उल्टा हो जाता है।

आज हम बात कर रहे हैं सोसाइटी के एकमेव सेक्रेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े की। उनकी पत्नी माधवी का किरदार निभाने वाली सोनालिका जोशी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। पर कम ही लोग जानते होंगे कि सीधी-सादी हाउसवाइफ की तरह दिखने वाली असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। इनदिनों उनका एक फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथ में बीड़ी लिए हुए नजर आ रही हैं। सोनालिका का इतना बोल्ड रूप देखकर फैन्स भी हैरान हो गए हैं, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonalika Joshi (@jsonalika)

दरअसल ये फोटो पुरानी है जिसमें सोनालिका ने एक हाथ में बीड़ी सुलगा रखी है और उनका हेयरकट काफी डिफरेंट लग रहा है। बता दें कि रील लाइफ में पापड़ और अचार बनाने की शौकीन सोनालिका रियल लाइफ में बिजनेसवूमन हैं। इंस्टाग्राम पर सोनालिका के 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। साथ ही इन्होंने साल 2004 में समीर जोशी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आर्या जोशी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonalika Joshi (@jsonalika)

सोनालिका जोशी ने कोलकाता के मिरांडा हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद वो मुंबई आईं, यहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मराठी थिएटर से अपना एक्टिंग का करियर शुरू किया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभाने से पहले वो 'वारस सरेच सरस' और 'जुलुक' जैसे मराठी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी