Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जेठालाल को मिली नई 'दया भाभी'! पहले 'टप्पू के पापा' सुनकर हुए हैरान और फिर...
जेठालाल की पत्नी यानी दया बने आका दिशा वकानी को काफी मिस कर रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा वकानी मां बनने के बाद से ही शो पर वापिस नहीं लौटी हैं। वहीं अब जेठालाल को नई दया बेन मिल गईं हैंं जिनके साथ उन्होंने जमकर डांस किया।
नई दिल्ली,जेएनएन। टीवी के सबसे लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने सिर्फ दर्शकों को हंसाया है बल्कि उन्हें कैसे रिश्ते को संभालकर रखना चाहिए। ये शो लगातार चर्चा में बना रहा है। वहीं टीआरपी के मामले में भी ये शो हमेशा ही बाजी मारता है। वहीं बीते काफी वक्त से दर्शक शो के अहम किरदार जेठालाल की पत्नी यानी दया बने आका दिशा वकानी को काफी मिस कर रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा वकानी मां बनने के बाद से ही शो पर वापिस नहीं लौटी हैं। वहीं अब जेठालाल को नई दया बेन मिल गईं हैंं जिनके साथ उन्होंने जमकर डांस किया।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Oct 27, 2020 at 11:57pm PDT
दरअसल, जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के सभी स्टार्स रिएलिटी डांस शो 'इडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर पहुंचने वाले हैं। ये पूरी टीम इस वीकेंड पर नजर आने वाली है। इस दौरान सभी जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। वहीं शो की कॉरियोग्राफर रुतुजा जुनारकर 'दया बेन' के अंदाज में डांस करती हुई नजर आने वाली हैं। यही नहीं उन्हें अपने सामने दया के रूप में देखकर पूरी टीम हैरान रह गई। वहीं जब रुतुजा ने दया के अंदजा में जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी को 'टप्पू के पापा' भी कहकर पुकारा तो वह बस उन्हें देखते ही रह गए। वहीं जेठालाल ने रुतुजा के साथ स्टेजर पर डांस भी किया।
बात यहीं खत्म नहीं हुई। रुतुजा इस अंदाज में इतनी जबरदस्त लग रही हैं कि उनसे इंप्रैस को शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने तो खुद उन्हें अपने शो में लाने की बात भी कह डाली है। 'इडियाज बेस्ट डांसर' शो का प्रोमो वीडियो सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।