'Taarak Mehta...' दिशा वकानी को टक्कर देती नजर आईं नई दया भाभी! अनोखे अंदाज में गरबा डांस को देख जेठालाल भी खा जाएंगे धोखा

शो बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार अपने आप में काफी शानदार है। टीआरपी के मामले में भी ये शो हमेशा ही टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाए रहता है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:36 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:25 AM (IST)
'Taarak Mehta...' दिशा वकानी को टक्कर देती नजर आईं नई दया भाभी! अनोखे अंदाज में गरबा डांस को देख जेठालाल भी खा जाएंगे धोखा
Photo Credit : Disha Vakani Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अगर बात की जाऐ तो शो न सिर्फ लोगों को हंसाता है बल्कि इसमें एक साथ मिलजुल कर कैसे रहते हैं ये भी ​दिखाया जाता है। ये शो बीते 13 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार अपने आप में काफी शानदार है। टीआरपी के मामले में भी ये शो हमेशा ही टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाए रहता है। इस शो में वैसे तो हर किरदार की अपनी एक अलग ही जगह है लेकिन अगर बात जेठालाल की पत्नी दयाबेन की जाए तो उनकी मासूमित को लोग सबसे ज्यादा दीवाने हैं। भले ही इन दिनों शो में दयाबेन का किरदार नजर नहीं आ रहा है लेकिन लोग उन्हें काफी मिस करते हैं। वहीं उनकी नकल उतार कर खूब वीडियो बनाते हैं। इसी बीच एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप यकीनन खुश हो जाएंगे। यहां देखें वीडियो...

दरअसल, 'तारक मेहता...' की दयाबेन की नकल किसी और ने नहीं बल्कि टीवी के फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने उतारी है। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वही आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दया भाभी की आवाज में डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या 'शिनचैन' को गरबा करने के लिए कह रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने पूरी तरह से दयाबेन के गेटअप में नजर आ रही हैं। वहीं वह लास्ट में दयाबेन का फेमस पंच लाइन 'हे मां माता जी...' बोलती दिख रही हैं। इस मजेदार वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें ​कि पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा को टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' में काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं शो के अलावा वह अपने कोस्टार्स संग अक्सर मजेदार वीडियो बनाती नजर आती हैं। वहीं उनके इन रील्स को फैंस काफी पसंद आते हैं। यही नहीं देखते ही देखते उनके इन वीडियो को लाखों व्यूज भी मिलते हैं।

chat bot
आपका साथी