'Taarak Mehta...' 'टप्पू' संग अफेयर की खबरों के बीच 'बबीता जी' ने शेयर किया ब्वॉयफ्रेंड संग वीडियो, फैंस ने कहा- 'ये तो किस कर रहा है...'

मुनमुन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं बीते काफी वक्त से मुनमुन दत्ता शो में टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:37 AM (IST)
'Taarak Mehta...' 'टप्पू' संग अफेयर की खबरों के बीच 'बबीता जी' ने शेयर किया ब्वॉयफ्रेंड संग वीडियो, फैंस ने कहा- 'ये तो किस कर रहा है...'
Photo Credit : jethiyafans Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 13 सालों हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो का हर किरदार अपने आप में बेहद खास है। वहीं फैन फॉलोइंग के मामले में इस शो के स्टार्स हर किसी को मात देते हैं। वहीं शो में सबसे ज्यादा अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर अगर कोई चर्चा में रहता है तो वो हैं जेठालाल की चहेती 'बबीता जी'। शो में 'बबीता जी' का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं बीते काफी वक्त से मुनमुन दत्ता शो में 'टप्पू' का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। इस बात को लेकर मुनमुन और राज को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपने पार्टनर संग अपना वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने फैंस को अपने पार्टनर से मिलवाया है जो उनके साथ काफी कोजी हो रहा है। दरअसल, ये एक ट्रेनिंड इंस्टा रील वीडियो है। इसमें एक ग्रीन कलर का आदमी पीछे से मुनमुन को अपने गले लगाए नजर आ रहा है। वहीं मुनमुन कुछ जगह तो उसके साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ जगह वह उससे परेशान होती दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये ट्रेंड आखिर मैंने अपने पार्टनर के साथ किया।' मुनमुन दत्ता के इस फनी वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jethalaal (@jethiyafans)

आपको बता दें कि हाल मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन, राज के हाथों में हाथ डाले बड़ी ही क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं। वहीं राज भी इस दौरान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने ऑरेंज और क्रीम कलर का फ्लोरल प्रिंट टॉप पहना है। वहीं राज व्हाइट एंड ग्रे कलर की हुडी टीशर्ट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को जहां कई फैंस पसंद कर रहे हैं तो कई दोनों को ट्रोल करते दिख रहे हैं। कई दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर बात कर रहे हैं। तो कई उन्हें अगल अलग सलाह देते दिख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी