Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबीता जी' के शेयर करते ही उनकी ये तस्वीरें हुईं वायरल, पोज देने का अंदाज है खास

बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। मुनमुन अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने अपनी कुछ बेहद स्टाइलिश फोटोज शेयर की थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:37 PM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'बबीता जी' के शेयर करते ही उनकी ये तस्वीरें हुईं वायरल, पोज देने का अंदाज है खास
Photo Credit - Munmun Dutta Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सब टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा कॉमेडी शो है। इस शो के हर किरदार का अपना अलग ही एक अंदाज है। हर कोई अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। ये शो पिछले 12 सालों से लगातार टीआरपी लिस्ट में भी अपनी धाक जमाए हुए है। शो में सबसे ज्यादा अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहने वाली 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता हमेशा ही अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता की कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के देखकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद दिलचस्प फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मुनमुन दत्ता की खबूसरती बस देखते ही बन रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने हाई हिल्स पहन रखी है। वहीं टेबल के पास खड़े होकर उनका पोज देने का स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। इन तसवीरों में मुनमुन दत्ता बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

आपको बता दें कि 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। मुनमुन अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने अपनी कुछ बेहद स्टाइलिश फोटोज शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह एनिमल प्रिंट टॉप में नजर आईं थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू जींस पहनीं हुई थी। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद किया।

chat bot
आपका साथी