Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन का हॉट डांस Video इंटरनेट पर हुआ वायरल, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान

शो में दया बेन यानी दिशा वकानी के कॉमिक प्रेजेंस और कमाल के एक्सप्रेशन्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि शो में सिंपल सी दिखने वाली दया बेन का बोल्ड डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:49 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:49 AM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन का हॉट डांस Video इंटरनेट पर हुआ वायरल, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान
Photo Credit - dishavakanioffcal Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते काफी वक्त से दर्शकों को मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर कैरेक्टर को दर्शक काफी पसंद करते हैं फिर चाहे वो जेठा लाल हों, बाबू जी हो या फिर दया बेन हर कोई फैंस के दिल के बेहद करीब हैं। शो में दया बेन यानी दिशा वकानी के कॉमिक प्रेजेंस और कमाल के एक्सप्रेशन्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं उनका 'हे माँ माताजी' बोलने का स्टाइल घर-घर में मशहूर हैं। आपको बता दें कि शो में सिंपल सी दिखने वाली दया बेन का बोल्ड डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं। यहां देखें एक्ट्रेस का ये वायरल वीडियो...                  शो में दिशा वकानी की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के बीच उनका एक थ्रोबैक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी के 'भिंगरी ग भिंगरी' (Bhingri Ga Bhingri) गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने में दिशा के साथ उनके को-स्टार बंटी डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने में वह बेहद ही हॉट स्टाइल में डांस करत हुई दिखाई दे रही हैं।

दिशा का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा उस वक्त काफी स्लिम फिट नजर आ रही हैं। वहीं उनका डांस देख फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले हाल ही में दिशा वकानी एक और थ्रोबैक डांस वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह मछुआरों वाला डांस करती नजर आईं थीं। दिशा वकानी का ये अवतार फैन्स ने शायद ही पहले देखा हो। इस वीडियो में दिशा वकानी 'दरिया किनारे एक बंगलो...' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनता डांस काफी धमाकेदार है।

chat bot
आपका साथी