'तारक मेहता...' फेम 'बबीता जी' की फिसली ज़ुबान, गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद मुनमुन दत्ता ने मांगी माफ़ी, जानें क्या है मामला

एक यू-ट्यूब वीडियो में मुनमुन की ज़ुबान क्या फिसली सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। सोमवार को ,ArrestMunmunDutta ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। हालांकि बवाल बढ़ते देख मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर माफ़ी मांग ली।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:42 AM (IST)
'तारक मेहता...' फेम 'बबीता जी' की फिसली ज़ुबान, गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद मुनमुन दत्ता ने मांगी माफ़ी, जानें क्या है मामला
Munmun Dutta works in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah. Photo- Instagram/Munmun Dutta

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की एक भूल उन पर भारी पड़ गयी। एक यू-ट्यूब वीडियो में मुनमुन की ज़ुबान क्या फिसली, सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। सोमवार को #ArrestMunmunDutta ट्विटर पर ट्रेंड होता रहा। हालांकि, बवाल बढ़ते देख मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर माफ़ी मांग ली।

मुनमुन ने लिखा- यह एक वीडियो के संदर्भ में हैं, जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। इसमें मेरे द्वारा इस्तेमाल किये गये एक शब्द का ग़लत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावानओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं किया गया था। मुनमुन ने आगे लिखा कि मेरी भाषा की सीमाओं के कारण, मुझे शब्द के अर्थ को लेकर सही जानकारी नहीं थी। एक बार जब मुझे इस शब्द के बारे में जानकारी दी गयी तो मैंने तुरंत उसे वहां से निकाल दिया। 

“Has been misinterpreted”? “Never said it with intent to hurt”?

There is no other interpretation! You said the B word and there is no way to cover it up.

Apologise and shut up. https://t.co/2qGkSYJi9C" rel="nofollow— Neeraj Ghaywan (@ghaywan) May 10, 2021

मुनमुन ने माफ़ी मांगते हुए लिखा- मैं हर जाति, पंथ और लिंग के व्यक्ति का सम्मान करती हूं और हमारे देश और समाज के निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार करती हूं। इस शब्द के उपयोग से जिस किसी का भी दिल दुखा है, मैं उससे माफ़ी मांगती हूं और मुझे इसका वाकई अफ़सोस है। 

मुनमुन के इस माफ़ीनामे पर निर्देशक नीरज घेवान ने लिखा- ग़लत समझा गया? किसी को ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं कहा गया? इसकी कोई दूसरी व्याख्या है ही नहीं। आपने बी शब्द कहा और इसकी लीपापोती करने का कोई तरीक़ा नहीं है।

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने काम और निजी ज़िंदगी से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफ़ी पसंद किया जाता है। बबीता जी के फोटो उनके फैंस को ख़ूब पसंद आते हैं। कुछ साल पहले मुनमुन ने मी-टू के तहक अपनी ज़िंदगी के कुछ चौंकाने वाले राज़ खोले थे।

chat bot
आपका साथी