'तारक मेहता...' के बापूजी बनकर इस शख्स ने किया ऐसा ब्रेक डांस, असली-नकली में पहचान करना हुआ मुश्किल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये शो बीते 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की खास बात ये है कि इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। शो का हर किरदार अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जाना जाना है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 02:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 02:08 PM (IST)
'तारक मेहता...' के बापूजी बनकर इस शख्स ने किया ऐसा ब्रेक डांस, असली-नकली में पहचान करना हुआ मुश्किल
Photo Credit - tmkoc_scenes Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई खुद को रिलेक्स करने करना चाहता है। ऐसे में लोगों का स्ट्रेस दूर भागाने में कॉमेडी सीरियल का काफी कारगर है। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये शो बीते 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो की खास बात ये है कि इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वहीं शो का हर किरदार अपनी दमादार एक्टिंग के लिए जाना जाना है। यही नहीं ये शो इतना पॉपुलर है कि लोग इसके किरदारों की खब नकल भी उतारते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये एक डांस वीडियो है जो कि काफी मजेदार है।

 

View this post on Instagram

A post shared by tmkoc fan❤️❤️❤️ (@tmkoc_scenes)

वायरल हो रहा ये वीडियो काफ पसंद किया जा रहा हैं। इस वीडियो में आपको दो डांसर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को tmkoc_scenes नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में खास बात ये है कि ये दोनों डांसर तारक मेहता के दो अहम किरदार यानी 'जेठालाल' और उनके पिता 'बापू जी' यानी 'चंपकलाल' के गेटअप में डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मेजेदार 'बापू जी' के अंदाज में किया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अबतक इसे काफी व्यूज मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Amit Bhatt (@amitbhattmkoc)

आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बापू जी' यानी 'चंपकलाल' का रोल अमित भट्ट ने निभाया है। अमित ने तारक मेहता के अलावा कई और शोज में भी काम किया है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करे तो उनकी रियल लाइफ पार्टनर का नाम क्रुति भट्ट है। अमित अक्सर अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। इस प्यारे से कपल की तस्वीरें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। वहीं अमित और क्रुति दो बेटे के माता-पिता हैं जो काफी क्यूट हैं। अमित का एक बेटा तारक मेहता शो में एक्टिंग भी कर चुके हैं। वो कुछ एपिसोड में टप्पू का दोस्त बनकर दिखाई दिया था। उनके दोनों बेटों का नाम देव और दीप है।

chat bot
आपका साथी