सुष्मिता सेन की भाभी ने मनाई गणगौर, गुलाबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं चारु असोपा

गणगौर पूजा करतीं चारु असोपा, फोटो साभार: Instagram

15 अप्रैल को कई जगहों पर गणगौर पूजा की गई। इस पूजा का सबसे ज्यादा महत्व राजस्थान में माना जाता है। सुष्मिता सेन की भाभी यानी कि चारु असोपा राजस्थान की ही रहने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया।

Pratiksha RanawatThu, 15 Apr 2021 10:38 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी अभिनेत्री चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चारु अपने अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। खसाकर किसी त्यौहार के मौके पर चारु जरूर अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में चारु ने अपनी गणगौर पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में चारु बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

15 अप्रैल को कई जगहों पर गणगौर पूजा की गई। इस पूजा का सबसे ज्यादा महत्व राजस्थान में माना जाता है। सुष्मिता सेन की भाभी यानी कि चारु असोपा राजस्थान की ही रहने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया। चारु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए त्यौहार की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चारु के साथ उनकी मां, बहन और भाभी भी नजर आ रहे हैं।

गणगौर पूजा के लिए चारु असोपा ने गुलाबी रंग की राजस्थानी ड्रेस को चुना। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वैलरी भी पहनी हुई थी। इन कपड़ों में चारु बेहद खूबसूरत नजर आईं। चारु के साथ उनके परिवार की सभी महिलाएं भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कई कैंडिड पोज में भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों को चारु के पैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले चारु की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में चारु बीच पर शॉर्ट्स पहनी नजर आई थीं। वहीं अब उनकी ट्रेडिशनल ड्रेस में तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि चारु असोपा जानी- मानी टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी की थी। दोनों की शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

शादी के बाद एक्टिंग से क्यों बनाई दूरी, गीता बसरा ने खुद खोला राज

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.