सुष्मिता सेन की भाभी ने करवाया Maternity Shoot, गाउन पहनकर चारु असोपा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प

जिसके बाद से ही चारु अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में चारु असोपा ने अपना Maternity Photoshoot करवाया है। जिसका वीडियो चारु ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:01 AM (IST)
सुष्मिता सेन की भाभी ने करवाया Maternity Shoot, गाउन पहनकर चारु असोपा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प
चारू असोपा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं। चारु ने कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था। जिसके बाद से ही चारु अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में चारु असोपा ने अपना Maternity Photoshoot करवाया है। जिसका वीडियो चारु ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में चारु असोपा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने मैटरनिटी फोटोशूट के बारे में जानकारी दी है। चारु ने गाउन पहनकर हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। जिसमें चारु असोपा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारु असोपा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में चारु पहले सफेद रंग की गाउन पहनी रहती हैं। इसके साथ उन्होंने टियारा भी लगाया हुआ है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चारु पहले काले रंग के गाउन में नजर आती हैं। इसके बाद चारु को नीले रंग का रफल्ड गाउन पहनी हैं। इसके बाद चारु बेज कलर का गाउन पहनती हैं। इन सभी फोटोशूट्स में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारु का ये मैटरनिटी फोटोशूट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को चारु के फैंस और उनके दोस्त खासा पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि चारु असोपा, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पत्नी हैं। राजीव और चारु ने साल 2019 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों की शादी गोवा से हुई थी जिसके बाद से ही दोनों काफी चर्चा में रहे हैं। बीच में कुछ दिन पहले इन दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि राजीव और चारु असोपा ने इन्हें बेबुनियाद बताया था।

chat bot
आपका साथी