Super Dancer Chapter 4: शिल्पा शेट्टी की जगह शो में पहुंचीं करिश्मा कपूर फूट-फूट कर रोईं

सुपर डांसर 4 में एक कंटेस्टेंट ने गेस्ट जज करिश्मा कपूर को अपना परफॉर्मेंस डेडिकेट किया तो एक्ट्रेस इतनी इमोश्नल हो गईं कि उनके आंखों से आंसू गिरने लगे। करिश्मा शो में शिल्पा शेट्टी की जगह आईं। शो में बेबो ने जमकर मस्ती की और कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट भी किया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:55 PM (IST)
Super Dancer Chapter 4: शिल्पा शेट्टी की जगह शो में पहुंचीं करिश्मा कपूर फूट-फूट कर रोईं
Image Source: Sony Tv Page On Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सुपर डांसर 4 में एक कंटेस्टेंट ने गेस्ट जज करिश्मा कपूर को अपना परफॉर्मेंस डेडिकेट किया तो एक्ट्रेस इतनी इमोश्नल हो गईं कि उनके आंखों से आंसू गिरने लगे। करिश्मा शो में शिल्पा शेट्टी की जगह आईं। इस डांस शो में बेबो ने जमकर मस्ती की और कंटेस्टेंट्स को काफी मोटिवेट भी किया।

इंडियन आइडल 11 के बाद, करिश्मा कपूर सुपर डांसर चैप्टर 4 में एक विशेष अतिथि के रूप में दिखाई दीं। एपिसोड के प्रोमो में, एक प्रतियोगी को फिल्म अनाड़ी से फूल सा चेहरा तेरा पर डांस करते हुए नजर आईं।

जहां डांस चल रहा था, वहीं उनके पीछे के स्लाइड शो में करिश्मा कपूर के बचपन से लेकर आज तक की तस्वीरें दिखाई गईं। इस स्लाइड शो ने करिश्मा की आंखों में आंसू आ दिए। करिश्मा ने कहा "मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं, यह मेरे लिए बहुत खास है, धन्यवाद।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, निर्देशक अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर जज के रूप में हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को इस हफ्ते की शुरुआत में अश्लील फिल्म रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने शिल्पा से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। इन सबके चलते शिल्पा ने शो से ब्रेक ले लिया है।

एपिसोड में करिश्मा ने अपने करियर से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए थे, जिनमें से एक दिल तो पागल है का था। उन्होंने खुलासा किया कि वो पहले फिल्म को मना कर चुकीं थीं क्योंकि करिश्मा को डर था कि वो माधुरी दीक्षित के साथ डांस कर भी पाएंगी कि नहीं।  

chat bot
आपका साथी