शादी के 5 महीने बाद सुगंधा मिश्रा का खुलासा, ससुराल में प्रवेश से पहले संकेत भोसले के घरवालों ने रखी थी ये शर्त

शादी के बाद भी सुगंधा और संकेत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अब दोनों की शाद को पांच महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सुगंधा ने अपनी शादी के खास पालों एक वीडियो शेयर किया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:22 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:22 AM (IST)
शादी के 5 महीने बाद सुगंधा मिश्रा का खुलासा, ससुराल में प्रवेश से पहले संकेत भोसले के घरवालों ने रखी थी ये शर्त
Photo Credit : Sugandha Mishra Sanket Bhosale Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 'द कपिल शर्मा शो' की कॉमेडियन और सिंगर सुगंधा मिश्रा ने इसी साल 26 अप्रैल को कॉमेडियन और एक्टर संकेत भोसले संग शादी की है। दोनों ही स्टार्स की शादी काफी चर्चा में रही। इन की शादी में परिवार के अलावा कई खास दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी की कई तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हुए थे। वहीं शादी के बाद भी सुगंधा और संकेत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अब दोनों की शाद को पांच महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सुगंधा ने अपनी शादी के खास पालों एक वीडियो शेयर किया है। वहीं उन्होंने कई अनसुनी बातें भी शेयर की हैं। यहां देखें वीडियो...

सुगंधा मिश्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर संकेत भोसले संग अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में आपे देख सकते हैं कि सुगंधा और संकेत के कई रस्मों को इसमें दिखाया गया है। वहीं जब सुगंधा पहली बार संकेत के दादा जी से मिलने जाती हैं उसे भी इस वीडियो में शेयर किया गया है। वहीं वीडियो में ये क्यूट कपल किसी शो का हिस्सा बनते भी नजर आ रहे हैं। वहीं सुगंधा इस शो में मौजूद फराह खान को बताती हैं कि जब वह पहली बार संकेत के घर दुल्हन बनकर पहुंची तब संकेत के घरवालों ने उनके सामने एक शर्त रख दी।

दरअसल, संकेत भोसले मराठी और सुगंधा को मराठी बोलनीं नहीं आती। इस पर संकेत के घरवालों ने कहा कि जब तक वह मराठी बोलकर नहीं सुनाती उन्हों घर में एंट्री नहीं मिलेगी। बस फिर क्या था सुगंधा ने कुछ लाइने मराठी की बोलकर सुनाई जिसके बाद ससुराल के सभी लोग काफी खुश हुए और नई नवेली दुल्हना का दिल से स्वागत किया। वहीं संकेत भी अपनी दुल्हनियां को मराठी बोलते देख काफी खुश होते हैं।

आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा अक्सर पति संकेत मिश्रा संग अपनी तस्वीरें और फनी वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनके बीच की ये क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद आती हैं।

chat bot
आपका साथी