सिद्धार्थ शुक्ला ने माधुरी दीक्षित संग किया रोमांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सिद्धार्थ शुक्ला, माधुरी दीक्षित, फोटो साभार: Instagram

इस सीरीज के प्रमोशन के लिए इसकी स्टारकास्ट अब अलग अलग रियलिटी शो का हिस्सा बन रही है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के एक एपिसोड में पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करते नजर आए।

Pratiksha RanawatMon, 07 Jun 2021 11:56 PM (IST)

 नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटिफुल 3' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ के किरदार अगस्त्या राव को खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए इसकी स्टारकास्ट अब अलग अलग रियलिटी शो का हिस्सा बन रही है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के एक एपिसोड में पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करते नजर आए।

इस शो से एक वीडियो खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'राम लखन' के गाने 'तेरा नाम लिया तुझे याद किया' पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में माधुरी सिद्धार्थ से शिकायत कर रही हैं और सिद्धार्थ भी रोमांटिक अंदाज में माधुरी की शिकायतों का जवाब दे रहे हैं।

सिद्धार्थ और माधुरी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों के ही फैंस इनकी इस परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे हैं। तो वहीं सिद्धार्थ का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ के इस वीडियो पर उनकी दोस्त और बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने बी प्रतिक्रिया देते हुए 'Wow' लिखा है।

बता दें कि पहले दो सीजन की जोरदार सफलता के बाद, ऑल्ट बालाजी ने अपनी सबसे सफल फ्रैंचाइजी 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन के साथ वापसी की। शो में मुख्य किरदार में सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी नजर आए। सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। वहीं इस सीरीज के गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी कमाल की नजर आ रही है।

सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला का रॉ और बोल्ड अवतार उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। जबकि सोनिया राठी एक कलाकार के रूप में बहुत प्रॉमिसिंग नजर आई हैं। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल - 3 विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा के मूल साउंडट्रैक के साथ

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.