Shweta Tiwari का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, 40 की उम्र में इन एक्सरसाइज से बनाए एब्स

Photo Credit- Shweta Tiwari Instagram Photo Screenshot

Shweta Tiwari के कुछ वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि श्वेता ने किस तरह कड़ी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है। आप भी एक्ट्रेस के इस वीडियो से खुद को फिट बनाने के लिए टिप्स ले सकते हैं।

Priti KushwahaFri, 16 Apr 2021 11:42 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को छोटे पर्दे पर 'प्रेरणा' के नाम से एक अलग पहचान मिली थी। श्वेता ने अपने करियर में कई हिट सीरियल में काम किया है। वह न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों श्वेता अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। श्वेता ने बीते दिनों अपना वजन कम करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी न्यूट्रिशनिस्ट का धन्यवाद भी किया था। वहीं अब श्वेता के कुछ वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि श्वेता ने किस तरह कड़ी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है। आप भी एक्ट्रेस के इस वीडियो से खुद को फिट बनाने के लिए टिप्स ले सकते हैं।

श्वेता तिवारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रही हैं। वहीं आप इसमें देख सकते हैं कि वह वर्कआउट बॉल के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। कभी वह बॉल को दीवार पर मार कर उसे कैंच करती नजर आ रही हैं तो कभी जमीन पर फेंक कर। वहीं दूसरे वीडियो में श्वेता खुद को रस्सी पर कंट्रोेल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने टोंड फिगर पाने के लिए कितनी महनत की होगी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन फोटोज में श्वेता बेहद ही हॉट दिख रही ​थीं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ऑरेंज और व्हाइट कलर की फ्लोरल पैंट के साथ कोट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने प्लेन ग्रे ट्यूब टॉप पहना था। वहीं श्वेता ने अपने इस लुक के साथ ऑरेंज टिंट वाले सनग्लासेज लगाए हुए हैं जो कि काफी सूट कर रहे थे। श्वेता की इन तस्वीरों को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर किया था। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.