शिल्पा शेट्टी पर मनोज मुंतशिर ने कसा तंज- 'बुद्धि बादाम खाने से नहीं आती', एक्ट्रेस ने दिया यह तगड़ा जवाब

Indias Got Talent का यह नौंव सीजन चल रहा है और सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। इससे पहले आठवें सीजन तक शो कलर्स टीवी पर आता था। इस शो को शेखर कपूर सोनाली बेंद्रे धर्मेंद्र किरण खेर मलायका अरोड़ा फराह खान और करण जौहर जज करते रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:05 AM (IST)
शिल्पा शेट्टी पर मनोज मुंतशिर ने कसा तंज- 'बुद्धि बादाम खाने से नहीं आती', एक्ट्रेस ने दिया यह तगड़ा जवाब
Shilpa Shetty IGT video viral. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 में पति राज कुंद्रा के केस की वजह से सुर्खियों में रहीं शिल्पा शेट्टी इन दिनों इंडियाज गॉट टैलेंट शो को जज कर रही हैं। उनका साथ बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर देते हैं, जो पिछले दिनों सोशल मीडिया में अपने एक वीडियो की वजह से खूब चर्चा में रहे थे।

अब इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट से शिल्पा और मनोज का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शूटिंग के दौरान शो के सेट पर बनाया गया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी बादाम खाती दिख रही हैं। मनोज उन पर तंज कसते हुए कहते हैं कि शिल्पा जी, ये जो बुद्धि है ना, बादाम खाने से नहीं आती। धोखे खाने से आती है।

इस पर शिल्पा मासूमियत के साथ सोचते हुए कहती हैं कि अच्छा तो आप बादाम धोके (धोकर) नहीं खाते। इसीलिए। इसके बाद मनोज लाचारी का भाव देते हैं। दोनों ने यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स के लिए बनाया है और खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं और यूजर्स दोनों के जोक को एंजॉय कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Muntashir (@manojmuntashir)

बता दें, शो का यह नौंव सीजन चल रहा है और सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। इससे पहले आठवें सीजन तक शो कलर्स टीवी पर आता था। इस शो को शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे, धर्मेंद्र, किरण खेर, मलायका अरोड़ा, फराह खान और करण जौहर जज करते रहे हैं। नौवें सीजन में शिल्पा और मनोज के साथ बादशाह भी जजेज में शामिल हैं। अर्जुन बिजलानी शो को होस्ट करते हैं।

शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने और ऐप के जरिए इनका कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगभग एक महीने बाद उन्होंने जमानत मिल सकी थी। इस मुश्किल दौर से निकलकर शिल्पा एक बार फिर मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया में सक्रिय हैं। उस दौरान शिल्पा काफी वक्त तक सोशल मीडिया से भी दूर हो गयी थीं।

chat bot
आपका साथी