करण- अनुषा के ब्रेकअप पर बहन शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरी बहन उस मुकाम पर पहुंच गई...'

इस साल की शुरुआत में अनुषा दांडेकर ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी। जिसके बाद करण कुंद्रा ने भी इस बारे में बात की। वहीं अब हाल ही में अनुषा की बहन शिबानी दांडेकर ने अपनी बहन के ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:10 AM (IST)
करण- अनुषा के ब्रेकअप पर बहन शिबानी दांडेकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरी बहन उस मुकाम पर पहुंच गई...'
अनुषा दांडेकर, शिबानी दांडेकर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप काफी चर्चा का विषय रहा। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे और काफी सालों से डेट भी कर रहे थे। ऐसे में इन दोनों का अचानक से अलग हो जाना फैंस को भी रास नहीं आया। लेकिन इस साल की शुरुआत में अनुषा दांडेकर ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी। जिसके बाद करण कुंद्रा ने भी इस बारे में बात की। वहीं अब हाल ही में अनुषा की बहन शिबानी दांडेकर ने अपनी बहन के ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है।

करण और अनुषा के ब्रेकअप के बाद काफी समय तक दोनों ने इस बारे में खुलासा नहीं किया था। हालांकि दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स से पता चल रहा था कि दोनों के बीच अलगाव हो गया है। लेकिन साल की शुरुआत में उस समय लोगों के पैरोंतले जमीन खिसक गई जब अनुषा ने ब्रेकअप पर अपनी बात रखी। अनुषा ने बताया कि करण ने उन्हें धोखा दिया था जिसके बाद दोनों अलग हो गए। वहीं अब अनुषा की बहन शिबानी दांडेकर ने इन दोनों के ब्रेकअप पर बात की है। साथ ही ये भी बताया है कि ब्रेकअप के बाद अनुषा की क्या हालत थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शिबानी दांडेकर ने हाल ही में बताया कि, 'अनुषा के लिए उनका ब्रेकअप उनकी लाइफ का एक कठिन समय था। यह ब्रेकअप लॉकडाउन से ठीक पहले हुआ था। इसलिए भी उस दौर से निकलना, उनके लिए मुश्किल था, क्योंकि तब हर कोई अकेला था। आपको अपने जीवन में उन लोगों तक पहुंचने में काबिल होना चाहिए, जो आपके साथ हैं। चाहे आप उनसे आमने-सामने मिलें या फिर फोन पर बात करें। इस तरह हम एक-दूसरे के साथ खड़े रह सकते हैं।'

आगे अपनी बहन के बारे में बात करते हुए शिबानी कहती हैं, 'मेरी बहन उस मुकाम पर पहुंच गई हैं, जहां वो खुद के साथ ईमानदारी बरतना चाहती हैं। वो अपने जीवन का सबसे अच्छा वर्जन जीना चाहती हैं। वो अपनी डेटिंग लाइफ के सबसे अच्छे दौर का लुत्फ उठाना चाहती हैं। यह उनके लिए एक खास जर्नी थी। बहनों के तौर पर भी, यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण जर्नी थी।'

chat bot
आपका साथी