शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के म्यूजिक वीडियो का नया पोस्टर रिलीज, 'अधूरा' नाम रखने पर भड़के फैंस

हाल ही में शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म हौसला रख रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है। इसी बीच सिद्धार्थ के निधनसे पहले सिडनाज का एक गाना शूट हुआ था। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:45 AM (IST)
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के म्यूजिक वीडियो का नया पोस्टर रिलीज, 'अधूरा' नाम रखने पर भड़के फैंस
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 13 के बाद से सभी के चहेते कपल बने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की कहानी अधूरी रह गई। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को अचानक ही निधन हो गया। जिसके बाद उनके फैंस और उनके करीबी सभी टूट चुके थे। हाल ही में शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म 'हौसला रख' रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला है। इसी बीच सिद्धार्थ के निधनसे पहले सिडनाज का एक गाना शूट हुआ था। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। लेकिन ये पोस्टर देख सिडनाज के फैंस खासे नाराज नजर आ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के गाने 'अधूरा' का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस गाने को टाइटल दिया गया है 'अधूरा', इसके साथ ही टैगलाइन में लिखा गया है 'एक अधूरा गाना एक अधूरी कहानी'। म्यूजिक वीडियो का पोस्ट सारेगामा म्यूजिक के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसके साथ बताया गया है कि ये वीडियो 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। लेकिन इस पोस्टर को देख सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस खासे नाराज हो रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saregama India (@saregama_official)

इस म्यूजिक वीडियो का नाम पहले 'हैबिट' रखा गया था। जिसे सिद्धार्थ और शहनाज पर फिल्माया गया है। लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ के निधन के बाद इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'अधूरा' रख दिा गया है। जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोगों का कहना है कि सिद्धरार्थ और शहनाज हमेशा के लिए एक हैं और उनका रिश्ता अधूरा नहीं रहा है। ऐसे में म्यूजिक वीडियो का नाम दोबारा 'हैबिट' ही रखा जाए। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 नवंबर को निधन हो गया था। सिद्धार्थ का निधन 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज गिल भी पूरी तरह टूट गई थीं। वो उसके बाद नजर भी नहीं आईं। हाल ही में शहनाज की फिल्म 'हौसला रख' रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार शहनाज शामिल हुई थीं। जिसे देख उनके फैंस को काफी अच्छा लगा। शहनाज को इस समय लोगों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी