शहीर शेख और रुचिका कपूर के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक रुचिका कपूर ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के जन्म से शहीर और रुचिका का परिवार बहुत खुश है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:15 AM (IST)
शहीर शेख और रुचिका कपूर के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
शहीर शेख, रुचिका कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख के घर किलकारियां गूंजी हैं। कुछ दिन पहले ही शहीर सेख की पत्नी रुचिका कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि रुचिका कपूर और शहीर शेख माता- पिता बन गए हैं। शहीर और रुचिका के घर बेटी ने जन्म लिया है। ये खबर सामने आते ही शहीर और रुचिका के फैंस उन्हें बधाईयां देने में जुट गए हैं।

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक रुचिका कपूर ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। घर में बेटी के जन्म से शहीर और रुचिका का परिवार बहुत खुश है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की हैं। ना ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया है। लेकिन इस खबर के आते ही शहीर और रुचिका के फैंस के बीच खासी खुशी देखी जा रही है। सभी लोग रुचिका और शहीर को बधाई देने में लगे हुए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

कुछ दिन पहले ही रुचिका कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में शहीर और रुचिका बेहद खुश नजर आए थे। रुचिका कपूर इन तस्वीरों में गुलाबी रंग का गाउन पहनी हुई थीं। जिसमें वो बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस फंक्शन में शहीर और रुचिका के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। रुचिका कपूर के बेबी शावर में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धी डोगरा समेत शहीर और रुचिका के कई दोस्त शामिल हुए थे।

बता दें कि शहीर शेख और रुचिका कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद बीते साल नवंबर के महीने में दोनों में कोर्ट मैरिज कर ली। इनकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर आने लगी थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ भी बात नहीं की। बल्कि शहीर ने कहा था कि ऐसी कोई खबर होगी तो वो खुद फैंस के साथ शेयर करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख इन दिनों धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में नजर आ रहे हैं। ये धारावाहिक का तीसरा सीजन है जो दर्शकों की डिमांड पर शुरू किया गया है।

chat bot
आपका साथी