दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'साथ निभाना साथिया' की 'परिधि', खास अंदाज में शेयर की न्यूज

लवी सासन इन दिनों टेलीविजन की दुनिया से तो गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में लवी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी बांटी है। लवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:36 AM (IST)
दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'साथ निभाना साथिया' की 'परिधि', खास अंदाज में शेयर की न्यूज
लवी सासन और उनके बेटे जॉयस, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। 'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन के घर जल्द ही खुशियां किलकारियों के रूप में दस्तक देने जा रही हैं। परिधि का किरदान निभाने वाली लवी सासन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। लवी ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए एक खास पोस्ट दी है।

लवी सासन इन दिनों टेलीविजन की दुनिया से तो गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में लवी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी बांटी है। लवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में लवी का बेटा भागता हुआ आ रहा है। बच्चे की टी-शर्ट पर लिखा है, 'जल्द ही बड़ा भाई बनूंगा'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)

इस फोटो को शेयर करते हुए लवी ने कैप्शन में लिखा, 'हम बेहद एक्साइटेड हैं कि हमारी छोटी सी फैमिली दो पैरो से आगे बढ़ रही है।' तस्वीर में लवी के बड़े बेटे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर लवी के फैंस और उनके दोस्त उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि लवी ने फरवरी 2020 में ही अपने पहले बेटे को जन्म दिया था।

लवी सासन ने 10 फरवरी 2019 को अपने बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति के साथ शादी की थी। लवी की शादी भी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। जिसके बाद फरवरी 2020 में उन्होंने अपने पहले बेटे को दिया था। वहीं अब जून 2021 में उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। बात करें लवी के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने टेलीविजन पर कई धारावाहिकों में काम किया है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा 'साथ निभाना साथिया' में निभाए गए परिधि के किरदार के लिए ही जाना जाता है।

लवी ने 'साथ निभाना साथिया' के अलावा 'कितनी मोहब्बत है 2', 'अनामिका', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'कैसा ये इश्क है... अजब सा रिस्क है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

रानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि पर कंगना रनोट ने किया याद, 'मणिकर्णिका' का वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी