Top 5 popular Heroines On TV: रुपाली गांगुली, शुभांगी अत्रे और सृष्टि झा का नाम भी हैं शामिल, देखें पूरी सूची

शो अनुपमा में रूपाली गांगुली अनुपमा की भूमिका निभाती हैl रुपाली की बड़ी फैन बेस हैl वह अपने फैन बेस के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैl रुपाली शो में अपने परिवार के लिए बहुत सी चीजों का त्याग कर रही हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:27 AM (IST)
Top 5 popular Heroines On TV: रुपाली गांगुली, शुभांगी अत्रे और सृष्टि झा का नाम भी हैं शामिल, देखें पूरी सूची
भाभी जी घर पर है शो में शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी की भूमिका निभाती हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl भारतीय टेलीविजन पर इन दिनों कई शो चल रहे हैं और कई एक्ट्रेस टीआरपी की रेस में हैl हालांकि इनमें कुछ नाम ऐसे भी हैं जो आज घर-घर में चर्चित हैl पहला नाम अभिनेत्री रूपाली गांगुली का हैl

रूपाली गांगुली

शो अनुपमा में रूपाली गांगुली अनुपमा की भूमिका निभाती हैl रुपाली की बड़ी फैन बेस हैl वह अपने फैन बेस के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैl रुपाली शो में एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही है जो अपने परिवार के लिए बहुत सी चीजों का त्याग कर रही है ताकि वह एक अच्छी मां और पत्नी बन सकेl हाल ही में उनका तलाक हो गया हैl वह जीवन अपने शर्तों पर जीना चाह रही हैl उनकी भूमिका काफी दमदार हैl वह विपरीत परिस्थितियों से लड़ती हैl 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

सुम्बुल तौकीर खान 

इमली शो में इमली की भूमिका सुम्बुल तौकीर खान निभा रही हैl इमली शो एक गांव की कहानी हैl उसकी शादी एक पत्रकार से कर दी गई हैl वह एक घर में नौकरानी का काम कर रही हैl सुम्बुल तौकीर खान की भूमिका काफी पसंद की जा रही हैl वह अपने जीवन में कुछ अच्छा करना चाहती हैl 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

शुभांगी अत्रे 

भाभी जी घर पर है शो में शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी की भूमिका निभाती हैl उनकी कॉमेडी काफी पसंद की जाती हैl वह काफी दिलचस्प अंदाज में बात करती हैंl इस शो को हित बनाने में इस भूमिका का अहम रोल हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Shubhangi.A🦋 (@shubhangiaofficial)

सृष्टि झा

कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा की भूमिका सृष्टि झा निभा रही हैl वह एक साधारण लड़की हैl शो में शब्बीर अहलूवालिया के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आती हैl वह एक साधारण लड़की से अब एक बिजनेस टाइकून बन गई हैl शो में इसे काफी पसंद किया गया हैl 

अदिति जलतारे 

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई शो में अदिति जलतारे अहिल्या की भूमिका निभाती हैl अदिति बाल कलाकार हैंl अदिति जलतारे अहिल्याबाई होल्कर की बचपन की भूमिका निभाती है, जिसे कम समय में अधिक लोकप्रियता मिली हैl यह शो भी काफी पसंद किया जाता है।

chat bot
आपका साथी