Rubina Dilaik को एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी से मिला ढेरों प्यार, कही यह बात
बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक ने शक्ति सीजन 2 के साथ कमबैक किया हैl इसके चलते उनके प्रशंसक काफी खुश हैl एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग काफी खुश है कि रुबीना एक बार फिर शो में वापस आ रही हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl रूबीना दिलैक को एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के लोगों ने सम्मानित किया हैl दरअसल वह शक्ति शो में वापस लौट आई हैl इसके चलते उनका जोरदार स्वागत किया गयाl पिछले 4 वर्षों से रुबीना दिलाइक शक्ति शो में काम कर रही हैंl इसमें उन्होंने एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के संघर्ष और जीवन के बारे में बताया हैl 2 वर्ष पहले उन्होंने इस शो से ब्रेक लिया थाl
बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद उन्होंने शक्ति सीजन 2 के साथ कमबैक किया हैl इसके चलते उनके प्रशंसक काफी खुश हैl एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग काफी खुश हैं कि रुबीना एक बार फिर शो में वापस आ रही हैl उनके कमबैक को खास बनाने के लिए एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों ने शूट के पहले दिन रूबीना दिलैक का शानदार स्वागत कियाl रुबीना ने भी उनके साथ केक काटकर इसे और खास बना दियाl
रूबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ झलकियां भी शेयर की हैl फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'शक्ति के सेट पर एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों द्वारामेरा स्वागत किया गया हैl' रुबीना ने पहले दिन के शूटिंग के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, 'यह प्यारा और खास स्वागत एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों द्वारा किया गया हैl उन्होंने यह बहुत अच्छे से कियाl वे यह जानते थे कि मैं शो पर दोबारा आ रही हूं और वह इसे लेकर बहुत खुश हैl' उन्होंने आगे कहा, 'उन लोगों का मुझपर बहुत विश्वास है और वह हमेशा मुझे प्यार देते हैंl उन्होंने मेरे शो के पहले दिन सेट पर मुझे बहुत ही अच्छा महसूस करवाया हैl'
रूबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर हैl इसके अलावा वह अभिनव शुक्ला की पत्नी भी हैl बिग बॉस के घर में दोनों पति-पत्नी साथ नजर आए थे। दोनों का प्यार इस शो के साथ और बढ़ा हैl दोनों एक समय तलाक लेने के बारे में सोच रहे थेl