Roadies फेम रणविजय सिंघा ने किया बेटे का नामकरण, इस नाम से पुकारेंगे कायनात के भाई को

एक बेटी के बाद रणविजय की पत्नी ने इस हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अब रणविजय ने अपने बेटे का नामकरण किया है। उन्होंने फैंस को भी बताया है कि वो अपने शहजादे को किस नाम से पुकारने वाले हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 04:56 PM (IST)
Roadies फेम रणविजय सिंघा ने किया बेटे का नामकरण, इस नाम से पुकारेंगे कायनात के भाई को
रणविजय सिंघा परिवार के साथ, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' के होस्ट रणविजय सिंघा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। ये खुशी रणविजय ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की थी। एक बेटी के बाद रणविजय की पत्नी ने इस हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अब रणविजय ने अपने बेटे का नामकरण किया है। उन्होंने फैंस को भी बताया है कि वो अपने शहजादे को किस नाम से पुकारने वाले हैं।

रणविजय सिंघा ने बेटे के जन्म की खुशखबरी भी सोशल मीडिया के जरिए की थी। वहीं उन्होंने अपने बेटे का नाम भी सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को बताया है। रणविजय ने अपने नन्हे से बेटे और बेटी कायनात के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए बेटे के नाम का खुलासा किया है।

रणविजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटी कायनात और बेटे को गले लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणविजय ने कैप्शन में लिखा, 'कायनात और जहान मेरा ब्रम्हांड और मेरी दुनिया। मेरी कायनात और मेरा जहान। सतनाम वाहेगुरु।' रणविजय की बेटी का नाम तो कायनात है और अब उन्होंने बेटे का नाम जहान रखा है।

ये नाम रणविजय के दोस्तों के साथ ही उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। सभी लोग नाम के साथ ही रणविजय की इस तस्वीर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर में एक बाप की अपने बच्चों के साथ बॉन्डिंग बेहद प्यारी लग रही है। बता दें कि रणविजय की पत्नी ने 12 जुलाई को अपने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी भी रणविजय ने सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में शेयर की थी।

बता दें कि रणविजय सिंघा ने छह साल पहले साल 2014 में प्रियंका के साथ शादी की थी। शादी के दो साल बाद प्रियंका ने बेटी कायनात को जन्म दिया था। रणविजय और प्रियंका की बेटी इस समय चार साल की हैं। अब बेटे के आने के बाद इनके परिवार का एक और सदस्य बढ़ गया है।

chat bot
आपका साथी